छत्तीसगढ़

Smart meter (File photo)

CG News: स्‍मार्ट मीटर लगाना हुआ अनिवार्य, केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

CG News: केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने राज्यों को स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. जहां संचार नेटवर्क उपलब्ध है, वहां सभी उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी होगा.

Analog cheese seized

CG News: प्‍लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में बन रहा था एनालॉग पनीर, खाद्य विभाग ने साढ़े 6 क्विंटल किया जब्त

CG News: फैक्ट्री के अंदर अंशु बंसल नामक व्‍यक्ति सांवलिया सेठ मिल्‍क एंड प्रोडक्ट के नाम पर बड़ी मात्रा में पनीर तैयार किया जा रहा था.

Weather Update

CG Weather: छत्तीसगढ़ में छाए रहेंगे बादल, कई जगहों पर होगी हल्‍की बारिश, बस्‍तर में भारी बारिश से स्‍कूलों की छुट्टी

Chhattisgarh Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्‍की बारिश की संभावना जताई है.

Janjgir

CG News: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, बोले- मारा है

शिव सहिस की मौत के बाद परिजन और मोहल्लेवासियों ने घेराव कर दिया. बाद में, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी पहुंचे और परिजन से चर्चा की. मामले में परिजन ने जांच और दोषियों कार्रवाई के साथ मुआवजा देने की मांग की है, क्योंकि मृतक युवक के परिवार में पत्नी, 5 बच्चे और माता-पिता, भाई शामिल है. इधर, मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और 3 डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है.

Bastar News

Bastar News: जगदलपुर मेडिकल कॉलेज को मिला अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया लोकार्पण

Bastar News: जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया. बस्तर में 90 सीटों पर पैरामेडिकल कोर्स, 100 बेड का मानसिक चिकित्सालय, अटल आरोग्य लैब में 136 फ्री जांचें और हर साल 3000 डॉक्टर तैयार करने का लक्ष्य घोषित किया गया.

Hanuman Ansh

Hanuman Ansh: छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, CM साय का बड़ा ऐलान, आज मंत्रियों के साथ देखी मूवी

Hanuman Ansh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के जोरा मॉल पहुंचे. सीएम साय ने कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम के साथ हनुमान अंश फिल्म देखी. सीएम साय ने 'हनुमान अंश' फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है.

Jashpur

CG News: ‘मेरे वजन और शादी पर..’, जिला पंचायत सदस्य ने ऑफिस के बाहर किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

CG News: जशपुर जिला पंचायत कार्यालय के बाहर सदस्य आशिका कुजूर ने भारी बारिश में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि सामान्य सभा में विकास कार्यों पर चर्चा नहीं होती, बल्कि उनके निजी जीवन, विवाह और वजन बढ़ने पर चर्चा होती है। बोलने का मौका न मिलने से नाराज होकर उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया.

cg highcourt

CG High Court News: पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर सहायक प्राध्यापक की बर्खास्तगी रद्द, दो दशक बाद मिली थी सरकारी नौकरी

CG High Court News: बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने करीब दो दशक पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी सत्यापन प्रपत्र में नहीं देने के मामले में सहायक प्राध्यापक को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 17 फरवरी 2025 को जारी सेवा समाप्ति के आदेश को रद्द करते हुए याचिकाकर्ता को तत्काल सेवा में बहाल करने का निर्देश दिया है.

Ambikapur

Ambikapur: बदहाल सड़कों को लेकर मंत्री के बंगले का घेराव, विधायक बोले-खुद शर्मिंदा हूं

अंबिकापुर में बदहाल सड़कों को लेकर लोगों ने कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव किया. भारी बारिश में भी प्रदर्शनकारी डटे रहे. सूरजपुर से लौटकर मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से बात की, सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया और चाय, लड्डू, आलू चाप खिलाकर आंदोलन खत्म कराया.

train

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन 10 ट्रेनों के पहुंचने के समय में बदलाव, 13 सितंबर से लागू होगा संशोधित समय

यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित 10 ट्रेनों के पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने के समय में संशोधन किया गया है.

ज़रूर पढ़ें