रायपुर. सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग में कई गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने राजधानी के शंकरनगर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से करीब 96 लाख रुपए ठग लिए. ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगों के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर हुई करीब 11 लाख रुपए की रकम होल्ड करा दी.
CG News: सरकारी स्कूलों को हर साल छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलने वाली 20 हजार से 70 हजार रुपए तक की राशि के इस्तेमाल की अब नए तरीके से जांच की जा रही है.
CG News: केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने राज्यों को स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. जहां संचार नेटवर्क उपलब्ध है, वहां सभी उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी होगा.
CG News: फैक्ट्री के अंदर अंशु बंसल नामक व्यक्ति सांवलिया सेठ मिल्क एंड प्रोडक्ट के नाम पर बड़ी मात्रा में पनीर तैयार किया जा रहा था.
Chhattisgarh Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है.
Hanuman Ansh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के जोरा मॉल पहुंचे. सीएम साय ने कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम के साथ हनुमान अंश फिल्म देखी. सीएम साय ने 'हनुमान अंश' फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है.
यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित 10 ट्रेनों के पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने के समय में संशोधन किया गया है.
Dhamtari: धमतरी के सिहावा थाना क्षेत्र के बेलर गांव नवागांव में 55 वर्षीय महिला पियन साहू की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया. ग्रामीणों ने 8 साल से ईसाई मिशनरी से जुड़े परिवार का विरोध किया। बाद में परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार और समाज में वापसी पर सहमति जताई, जिसके बाद गंगाजल और तुलसी से शुद्धि कराकर घर वापसी कराई गई.
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को जोखिमपूर्ण भवनों की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि किसी घटना के होने का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि संभावित खतरों की पहले ही पहचान कर […]
रायपुर. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने नवरात्र के दौरान गरबा कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाने के विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के आह्वान का विरोध किया है.