Sushant Singh Rajput Death Anniversary: श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि छह साल बीत जाने के बाद भी सुशांत की यादें आज भी उतनी ही ताजा हैं. उन्होंने कहा कि जब भी वह अपने भाई को याद करती हैं, तो उनके जाने के तरीके के बारे में नहीं सोचतीं, बल्कि इस बात को याद करती हैं कि उन्होंने अपना जीवन किस तरह जिया.
370 Rupees Biryani Controversy: माफी मांगते हुए प्रणित ने कहा कि इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने के कारण वह पहले बात नहीं कर पाए. उन्होंने माना कि शो के दौरान जब एक लड़के ने अपमानजनक बातें कहीं, तो वह भी हंसी-मजाक के बहाव में बह गए और उसे नहीं रोका जो उनकी सबसे बड़ी गलती थी.
OTT Releases This Week: इस हफ्ते एक्शन, हॉरर, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी और डॉक्यूमेंट्री जैसी कई नई फिल्में और शो रिलीज हो रहे हैं. सूर्या की एक्शन फिल्म करुप्पू और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.
Salman Khan Kala Hiran Controversy: सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि फिल्म बनाने वालों ने उनके हमशक्ल कलाकार का इस्तेमाल किया है. फिल्म के प्रोमो में दिखने वाला व्यक्ति बिल्कुल उनकी तरह लगता है और उसने सलमान जैसा ब्रेसलेट भी पहन रखा है.
Kala Hiran Teaser Release: टीजर की शुरुआत अदालत के एक दृश्य से होती है, जहां मामले का मुख्य आरोपी अयान खान कठघरे में नजर आ रहा है. फिल्म में अयान के रोल को पूरी तरह सलमान खान की छवि देने की कोशिश की गई है, जिसमें उनकी खास चाल-ढाल, शारीरिक हाव-भाव और हाथ का फेमस ब्रेसलेट भी साफ दिखाई देता है.
Pranit More Viral Video: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. एक महिला डॉक्टर के द्वारा शवों के प्राइवेट पार्ट्स पर मजाक वाले कमेंट्स को लेकर लोग भड़क गए हैं. इससे पहले '370 की बिरयानी' वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
कल यानी मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस फिल्म को देखने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई दूसरे दिग्गज नेता भी सिनेमाघर में मौजूद रहे.
Ram Charan Peddi Performance: अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए राम चरण के रोल की खूब सराहना की. उन्होंने लिखा कि फिल्म में राम चरण ने शानदार और दमदार रोल किया है. उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें काफी प्रभावित किया.
Actor Became Transgender Woman: हाल ही में रानी को-ही-नूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम प्रणित मोरे के शो में नजर आईं. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी, पहचान और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की.
Ram Charan Bodyguard: वायरल वीडियो में केविन एक गार्डन में खड़े नजर आते हैं. उनके पास जमीन पर एक क्रिकेट बैट रखा हुआ दिखाई देता है. बैकग्राउंड में फिल्म 'पेद्दी' का गाना 'चिकरी चिकरी' बजते ही वह पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं.