Indore News: हादसे में डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंगी की मां राधा देवी सिंगी (75) की मौत हो गई. वह मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद परिवार के साथ घर लौट रही थीं.
Indore Rahul Gandhi Chhatron Ki Gunj: इंदौर में 19 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होने वाला है. इसके लिए पार्टी ने रीजनल पार्क मैदान में तैयारियां तेज कर दी हैं. इसे लेकर चिंटू चौकसे ने दावा किया है कि अब तक 75 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.
आलीराजपुर जिले में जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर कांग्रेस नेता महेश पटेल और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बाप तक पहुंची टिप्पणियों के बाद पटेल Vs चौहान परिवार की सियासी लड़ाई और तेज हो गई है.
Indore News: राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि राहुल के दौरे से कांग्रेस को ही फायदा होगा. कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हीं की भाषा में ही दिया बयान दिया है.
CM on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. इंदौर में CM मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के साथ अन्याय किया है, पहले माफी मांगे.
Indore News: स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका इंदौर अब विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए भी अध्ययन का केंद्र बन रहा है.
Indore Metro: गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा यानी रेडिसन होटल चौराहा तक 17.5 किलोमीटर लंबे रूट पर 6 सितंबर से आम यात्रियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी.
मध्य प्रदेश सहकारिता विभाग में पदोन्नति का अनोखा मामला सामने आया है. बड़वानी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुरेश सांवले को पदोन्नति देकर जॉइंट रजिस्ट्रार बनाया गया. उन्होंने 31 अगस्त को सुबह 11 बजे इंदौर में पदभार संभाला और शाम 5 बजे सेवानिवृत्त हो गए. 6 घंटे की सेवा में कोई सरकारी काम नहीं हुआ, लेकिन पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ बढ़ गया. वहीं चार्ज सौंपने वाले अधिकारी के पुराने आदेशों की अपील पर भी सवाल उठ रहे हैं.
Rahul Gandhi Indore: इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज है. नेहरू स्टेडियम को लेकर जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने ग्राउंड फाइनल कर तैयारी शुरू कर दी है। वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सज्जन सिंह वर्मा को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कार्यक्रम का न्योता देने की जिम्मेदारी दी है. वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ‘वृद्धों की गूंज’ होगी, तो कैलाश विजयवर्गीय को बुलाने के लिए उनके घर जरूर जाएंगे.
Barwani News: संकुल क्षेत्र दोल्जर आंबा में दो प्राथमिक स्कूल झोपड़ी में चल रहे हैं. इन स्कूलों में बच्चों को पक्के भवन के बजाय झोपड़ी में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है. शिक्षिका ने बताया कि स्कूल भवन की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार मौखिक और लिखित आवेदन देकर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है. इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है.