Toyota Glanza Facelift Features: टोयोटा अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Glanza को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसे भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. नई ग्लैंजा में डिजाइन और फीचर्स के साथ इंजन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.ऐसे में आइए जानते हैं इसके धांसू फीचर के बारे में.
old iPhone Price Hike: Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पहली बार अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo भी पेश किया है. iPhone Duo Apple का पहला फोल्डेबल iPhone है, जिसे कंपनी ने बिल्कुल नए डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है. नई iPhone सीरीज के लॉन्च होते ही Apple ने अपने पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने iPhone 17, iPhone Air और iPhone 17e समेत कुछ पुराने मॉडल्स के दाम बढ़ाए हैं. ऐसे में अगर यूजर्स नई सीरीज की जगह पुराने iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब उन्हें इन फोन के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.
Hanuman Ansh Cast Fees: हनुमान अंश मूवी जो कि नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है, सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. मात्र 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म को रिलीज के लिए थिएटर तक नहीं मिल रहे थे. लेकिन अचानक से ऐसा चमत्कार हुआ कि देखते ही देखते फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने लगा. फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी, जिससे हनुमान अंश मूवी को अच्छा-खासा मुनाफा होने लगा. इस बीच साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टाक्सिक' (Toxic) भी रिलीज हुई, लेकिन हनुमान अंश के क्रेज के आगे उस फिल्म का दबदबा नहीं चल सका और हनुमान अंश अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है. सैकनीलक की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 33 दिनों में कुल लगभग 142.29 करोड़ से 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. अब दर्शकों के मन में यह सवाल है कि हनुमान अंश में किरदार निभाने वाले कलाकारों ने मेकर्स से कितने पैसे लिए हैं.
10000 Test Runs Dream: टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रनों का आंकड़ा छूना किसी भी बल्लेबाज का सपना होता है. अब तक चुनिंदा दिग्गज ही इस क्लब में जगह बना पाए हैं. हालांकि, क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे महान बल्लेबाज भी रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में राज किया. लेकिन 10,000 रन के आंकड़े से पहले से अपने करियर पर विराम लगा दिया. तो आइए नजर डालते हैं दुनिया के उन दिग्गजों पर जिनका दस हजार टेस्ट रन बनाने का सपना अधूरा रह गया है.
Shubman Gill Records: भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आज 8 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं. 2019 में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गिल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. साल 2018 में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी कर पहली बार सुर्खियां बटोरी थी. भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. उनके बर्थडे के खास मौके पर आइए जानते हैं उनके 7 सबसे बहरीन रिकॉर्ड्स के बारे में...
Mirzapur Movie Cast Fees: साल 2018 में ओटीटी के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर पहली बार 'मिर्जापुर' सीरीज रिलीज हुई थी, जिसका क्रेज आज भी देखने को मिल रहा है. लोगों ने इस सीरीज को खूब पसंद किया, जिसके बाद यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक बन गई. वहीं हाल ही में 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में इस सीरीज पर आधारित 'मिर्जापुर: द मूवी' फिल्म रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. ट्रेलर रिलीज होते ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर छा गई थी और कालीन भैया व मुन्ना भैया के किरदारों की चर्चाएं होने लगी थीं. वहीं अब यह फिल्म अपने शुरुआती दिनों से ही जबरदस्त कमाई कर रही है और फिल्म में नजर आ रहे सभी किरदारों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस बीच अब कई लोगों के मन में यह सवाल है कि फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले एक्टरों ने कितना चार्ज किया है और निर्देशक गुरमीत सिंह ने इन कलाकारों को कितना पैसा दिया है.
Cricketers: क्रिकेट में जब दो टीमें आमने-सामने होती हैं तो खिलाड़ी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देते हैं. मैदान पर उनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन मुकाबला खत्म होते ही ये खिलाड़ी आपस में हंसी-मजाक करते और दोस्ती निभाते नजर आते हैं.
BIS Care App: सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहिए. गहने पर मौजूद हॉलमार्क और HUID नंबर से इसकी जानकारी आसानी से जांची जा सकती है. BIS केयर ऐप की मदद से कुछ ही समय में गहने की डिटेल वेरिफाई की जा सकती है. आइए जानते हैं HUID नंबर से सोने और चांदी की शुद्धता जांचने का आसान तरीका.
Bigg Boss 20: टेलीविजन का फेमस रियल्टी शो बिग बॉस का नया सीजन बस कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है. बिग बॉस 20 के शुरू होने से पहले ही इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा तेज हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में 17 सेलेब्स शामिल हो सकते हैं. इस सीजन बॉक्सिंग क्वीन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मैरी कॉम भी शो के अंदर नजर आएंगी.
Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल हाल ही में मुंबई में हुई बीसीसीआई की हाई लेवल रिव्यू मीटिंग में शामिल हुए थे. इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए गिल अपनी मर्सिडीज कार से बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे. इस दौरान कार में उनके साथ बैठे एक शख्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पहली नजर में कई लोग उन्हें भारतीय कप्तान का हमशक्ल समझ बैठे. आखिर कौन है ये शख्स और गिल के साथ क्या है उसका कनेक्शन? आइए जानते हैं तस्वीरों के जरिए पूरी कहानी.