फोटो गैलरी

Prithvi Shaw

सगाई के 6 महीने बाद ही टूटा पृथ्वी शॉ का रिश्ता, मंगेतर आकृति अग्रवाल का इमोशनल पोस्ट

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल अब अलग हो गए हैं. आकृति ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर रिश्ता टूटने की जानकारी दी है. दोनों ने इसी साल 8 मार्च 2026 को सगाई की थी, लेकिन अब सगाई के 6 महीने बाद अलग हो गए हैं. आकृति ने अपने इस पोस्ट में कहा कि हम दोनों के फ्यूचर गोल्स और परिस्थितियां अलग हैं और इसी वजह से हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है.

UPI Payment Rule Change

UPI से ट्रेन टिकट बुकिंग पर कितना लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज? NPCI ने दिया बड़ा अपडेट

UPI Train Ticket Booking Charge: इन दिनो देशभर में UPI पेमेंट पर लगने वाले चार्ज को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI पेमेंट को लेकर नए नियम बनाए हैं. 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के कुछ बड़े मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4% का MDR लागू होगा. अब ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि अगर वे ट्रेन टिकट के लिए UPI से पेमेंट करते हैं, तो इसके लिए चार्ज देना होगा या नहीं. आइए जानते हैं कि इसको लेकर सरकार की तरफ से क्या नियम बनाया गया है.

Vaibhav Sooryavanshi

एक दिन के ब्रांड प्रमोशन के लिए कितनी फीस लेते हैं वैभव सूर्यवंशी? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है. आईपीएल 2026 में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है, बल्कि उनकी ब्रांड वैल्यू में भी भारी उछाल आया है. उनके एक दिन के ब्रांड प्रमोशन की फीस सामने आई है, जिसे जानकर अपके भी होश उड़ जाएंगे.

Indravati Tiger Reserve

40 साल बाद खुलेगा इंद्रावती टाइगर रिजर्व, सैलानी कर सकेंगे जंगल सफारी

Indravati Tiger Reserve Jungle Safari: छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. बस्तर इलाके में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व वर्षों बाद आम पर्यटकों के लिए एक बार फिर खुलने जा रहा है. पर्यटक इस टाइगर रिजर्व का एक बार फिर आनंद ले सकेंगे. बीजापुर जिले में स्थित यह टाइगर रिजर्व लगभग 2799 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. ऐसे में सरकार के इस फैसले से पर्यटक जंगल सफारी की सैर कर सकेंगे और अपने मस्ती व खुशी भरे पलों को एक यादगार के रूप में संजो सकेंगे.

UPI Payment Rule Change

2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर कितना चार्ज लगेगा? जानिए पूरा कैल्कुलेशन

UPI Charge Rules Above 2000: अगर आप भी UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इन दिनों देशभर में UPI की चर्चा तेजी से हो रही है. हाल ही में भारत सरकार ने UPI पेमेंट से जुड़ा एक नया नियम पेश किया है, जो 15 अक्टूबर 2026 से देशभर में लागू हो जाएगा. सरकार ने UPI पर MDR लागू करने का फैसला लिया है. सरकार के इस नए नियम के बाद लोगों के मन में यह डर बैठ गया है कि क्या अब 2 हजार रुपये से अधिक के पेमेंट पर चार्ज देने होंगे? ऐसे में आइए जानते हैं कि सरकार के इस UPI वाले नए नियम से आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा.

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रूथ प्रभु की गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें वायरल, पति राज निदिमोरू ने बरसाए फूल

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं. सामंथा इन दिनों लगातार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी गोद भराई का समारोह हुआ, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है.

Indian Women's Team

Women’s Asia Cup 2026: एशिया में भारत का दबदबा, इन 7 मामलों में नंबर-1 बनी टीम इंडिया

India Number 1 Seven Records: इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. खास बात यह है कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही. टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया और कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. इसी कड़ी में आइए जानते हैं वो 7 मामले, जिसमें टीम इंडिया एशिया कप में नंबर-1 बनी.

Khajrana Ganesh Temple

7 करोड़ के सोने-हीरे से सजे इंदौर के खजराना गणेश, देखें अद्भुत रूप

Seven Crore Gold Diamond Ganesh: देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर जश्न का माहौल है. ढोल-नगाड़ों के साथ भक्त गणेश प्रतिमाएं विराजित कर रहे हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल गणेश उत्सव का यह पावन पर्व 10 दिन नहीं बल्कि 12 दिनों तक चलेगा. इस बार देशभर में कई अलग-अलग तरीकों से गणेश मूर्तियों को तैयार किया गया है. चारों तरफ बस गणेश जी की जय-जयकार हो रही है. वहीं इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित खजराना गणेश की मूर्ति को करोड़ों रुपए की लागत से सजाया गया है.

Camron Green

शादी के बंधन में बंधे कैमरन ग्रीन, डाइटिशियन गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Cameron Green:ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर एमिली रेडवुड के साथ 4 सितंबर को शादी रचाई. अब कपल ने अपने इस खास दिन कुछ की बेहद ही प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Red Ant Chutney

देश के इस जिले में खाई जाती है लाल चींटी की चटनी, जानकर हो जाएंगे हैरान

Red Ant Chutney: देश के अलग-अलग हिस्सों में खान-पान का अंदाज भी अलग देखने को मिलता है. कुछ जगहों के पारंपरिक व्यंजन अपने अनोखे स्वाद के लिए काफी मशहूर हैं. ऐसा ही एक अनोखा व्यंजन है लाल चींटियों से तैयार की जाने वाली चटनी. इसे खाने का चलन लंबे समय से चला आ रहा है और स्थानीय लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के किस जिले के लोग लाल चींटियों की चटनी खाते हैं.

ज़रूर पढ़ें