Dipika Kakar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने बेहतरीन एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं. उनके पास सलवार-सूट का बहुत ही खूबसूरत कलेक्शन है, जो सादगी और स्टाइल का परफेक्ट मेल है. अगर आप इस ईद पर कुछ नया और अलग पहनने की सोच रही हैं, तो दीपिका के इन शानदार लुक्स से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं.
Summer Vacation Places in India: गर्मियों का मौसम आ चुका है और पारा भी आसमान छू रहा है. अगर आप किसी कारणवश सर्दियों की छुट्टियों में कहीं घूमने-फिरने से चूक गए हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे बेस्ट है. कुछ दिनों बाद गर्मियों की छुट्टियां मिलने वाली हैं, जिनमें आप अपने परिवार के साथ पहाड़ी इलाकों की ठंडक का आनंद लेने जा सकते हैं. आज हम आपको भारत के उन खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जो पर्यटकों की पहली पसंद होते हैं. आप भी अपने परिवार के साथ इन ठंडे इलाकों में जाकर स्वर्ग जैसा अनुभव कर सकते हैं और इन खास पलों को अपनी यादों के एलबम में सजाकर रख सकते हैं.
Mahieka Sharma: रविवार को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया, जहां भारत ने न्यूज़ीलैंड की टीम को बुरी तरह हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया. इस ऐतिहासिक पल के दौरान फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी अपनी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के साथ मैदान पर जश्न मनाते नजर आए. वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ही क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका चर्चा में बनी हुई हैं. हार्दिक ने अपनी इस शानदार जीत का श्रेय माहिका को दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका के बारे में.
Arjun Tendulkar wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज मुंबई में सानिया चंडोक के साथ शादी कर रहे हैं. इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स 3 मार्च से ही शुरू हो गए थे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं. शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ और महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे हैं. इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आईं, जिनकी सादगी और खूबसूरती ने सबका ध्यान खींच लिया और उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है.
CG Tourism: छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक सुंदरता और टूरिज्म के लिए जाना जाता है. यहां दूसरे राज्यों से भी हर साल लाखों लोग छत्तीसगढ़ के टूरिस्ट प्लेस और और उसकी सुंदरता का दीदार करने आते हैं.
CG News: होली का त्योहार पास आते ही तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू होने लगती है. घरों में रंग-गुलाल के साथ-साथ पकवानों की प्लानिंग भी चलने लगती है. ऐसे में हम आपको छत्तीसगढ़ की फेमस पांच पारंपरिक डिशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर लोग स्वाद भूल नहीं पाएंगे.
Holi 2026 Pakora Recipes: होली के त्यौहार पर पकौड़ों के बिना मजा अधूरा है. वैसे तो अक्सर लोग आलू, प्याज या गोभी के पकौड़े ही बनाते हैं, लेकिन इस बार आप अपनी पार्टी में कुछ नया और हटकर ट्राई कर सकते हैं. यहां दी गई पकौड़ों की 5 खास वैरायटी न केवल आपके मेन्यू को अलग बनाएंगी, बल्कि इनका स्वाद भी जबरदस्त है. इन्हें बनाना बहुत आसान है और इन्हें खाकर आपके मेहमान आपकी कुकिंग के कायल हो जाएंगे.
छत्तीसगढ़ में रंगों के त्यौहार होली को मनाने की अलग-अलग परंपरा है. यहां मीठे हरवा माला पहनने और इसे भाई-चारा के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे को पहनाना और उसमें गुथे बताशे को खिलाने की परंपरा है.
Falgun Purnima 2026: पूर्णिमा महीने का आखिरी दिन होता है, लेकिन इस बार फाल्गुन पूर्णिमा की तारीख को लेकर उलझन बनी हुई है. इसकी मुख्य वजह यह है कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है और अगले ही दिन 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इन अलग-अलग खगोलीय और धार्मिक घटनाओं के कारण लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा का उपवास असल में किस दिन रखा जाना चाहिए.
MP Gold Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों के चेहरों पर खुशी झलक रही है, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. काफी लंबे समय से इनकी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा था, जिस कारण सोना-चांदी खरीदना जनता की जेब पर भारी पड़ रहा था. इस सप्ताह मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों के सराफा बाजारों में दाम धड़ाम से गिरने के कारण खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई. वहीं आज 21 फरवरी 2026 को भी मध्य प्रदेश में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी कमी दर्ज की गई है.