Utility-gallery

Aadhaar Card

सावधान! डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, तुरंत करें ये जरूरी काम

Teens' Aadhaar Cards At Risk: आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. समय-समय पर इसे अपडेट कराना बहुत जरूरी होता है. अगर आपके बच्चे की उम्र भी 15 से 17 साल के बीच हो गई है, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद है. दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियमों के अनुसार, 15 साल की उम्र के बाद बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक होता है. यदि समय पर इसे अपडेट नहीं कराया गया, तो बच्चों का आधार नंबर Deactivate किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में बच्चों को शिक्षा, स्कॉलरशिप और कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा, जिससे पैरेंट्स को भी परेशानी उठानी पड़ेगी.

iphone 18

iPhone 18 Pro का कैमरा होगा और भी पावरफुल, जुड़ेंगे ये प्रोफेशनल फीचर्स

Apple iPhone 18 Pro Update: एप्पल इस साल अपनी नई iPhone 18 और 18 Pro सीरीज पेश करने वाला है. इस बार लाइनअप में एक नया और पतला 'Air' मॉडल भी देखने को मिल सकता है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस बार कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव कर रही है, जिससे यूजर्स पहले से कहीं बेहतर और शानदार तस्वीरें खींच पाएंगे.

ipl 2026

घर बैठे IPL 2026 का लें असली मजा, Jio-Airtel और Vi के इन सस्ते प्लान्स में मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन! जानिए

IPL 2026 Free Live Streaming Plans: क्या आप भी आईपीएल के दीवाने हैं और आईपीएल मैच देखना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. अगर आप मैच देखने के लिए क्रिकेट ग्राउंड नहीं जा पा रहे हैं और घर बैठे लाइव आईपीएल मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो टेलिकॉम कंपनियों ने कई ऐसे ऑफर पेश किए हैं, जिनकी मदद से आप फ्री में मैच देख सकते हैं या बहुत ही कम दामों में सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं.

petrol-diesel

1 दिन में कितना पेट्रोल और डीजल खरीद सकते हैं? जानिए क्या है नियम

Petrol Diesel Storage Rules India: मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से गैस और तेल की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है, जिससे देश में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत हो गई है. हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, फिर भी पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि नियमों के मुताबिक आप अपनी गाड़ी में कितना पेट्रोल/डीजल भरवा सकते हैं.

gold and silver

MP Gold Silver Price Today: एमपी के सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम गिरे, जानिए आज का लेटेस्ट प्राइस

MP Gold Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों के चेहरों पर खुशी झलक रही है, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. काफी लंबे समय से इनकी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा था, जिस कारण सोना-चांदी खरीदना जनता की जेब पर भारी पड़ रहा था. इस सप्ताह मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों के सराफा बाजारों में दाम धड़ाम से गिरने के कारण खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई. वहीं आज 21 फरवरी 2026 को भी मध्य प्रदेश में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी कमी दर्ज की गई है.

350 cc bikes

सिर्फ Royal Enfield ही नहीं, ये 5 बाइक्स भी हैं 350cc सेगमेंट की ‘किंग’, जानिए कीमत और फीचर्स

350cc Bikes In India: आजकल के युवाओं में गाड़ियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. उनके लिए बाइक सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि उनके लिए 'रोल मॉडल' जैसी होती है. जब भी कोई युवा शोरूम पर बाइक खरीदने जाता है, तो उसकी पहली पसंद अक्सर 350cc सेगमेंट की गाड़ियां ही होती हैं. यही वजह है कि बाजार में इनकी डिमांड काफी बढ़ गई है. जब भी 350cc की बात आती है, तो युवाओं के दिमाग में सबसे पहला नाम रॉयल एनफील्ड का ही आता है. लेकिन आज हम आपको रॉयल एनफील्ड के अलावा पांच ऐसी अन्य शानदार 350cc बाइक्स और उनकी कीमतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप इन्हें खरीदने के लिए तुरंत शोरूम की ओर कदम बढ़ा देंगे.

gold and silver

MP Gold-Silver Price Today: एमपी में कम हुए सोने-चांदी के दाम, जानिए क्या है आज की कीमत

MP Gold-Silver Price Today: पिछले कई महीनों से सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला, जिस वजह से ग्राहक इनकी खरीदारी नहीं कर सके. वहीं अब ग्राहकों के लिए सोना-चांदी खरीदने का एक अच्छा मौका है, क्योंकि आज यानी 19 फरवरी 2026 की सुबह से ही मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों में इनके भावों में गिरावट देखने को मिल रही है. आपके लिए यही वह समय है जब आपका वर्षों का सपना पूरा हो सकता है.ऐसे में आइए जानते हैं सोना और चांदी के लेटेस्ट प्राइस के बारे में.

gold and silver

MP Gold-Silver Price Today: एमपी में सराफा बाजार खुलते ही चांदी लुढ़की, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए 16 फरवरी के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा था. वहीं अब इनके दामों को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है. शादी का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज यानी 16 फरवरी 2026 को सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि आज का ताजा रेट एमपी के कई शहरों में लागू हो चुका है.

sunroof car

ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती सनरूफ कारें, फीचर भी हैं कमाल

Cheapest Sunroof Cars In India: आज के समय में कार खरीदते समय सनरूफ केवल एक सुविधा न रहकर स्टाइल और लग्जरी की पहचान बन गया है. कस्टमर की बढ़ती मांग को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां अब किफायती बजट वाली कारों में भी इस प्रीमियम फीचर को शामिल कर रही हैं. यदि आप भी अपने लिए एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो कम कीमत में सनरूफ के साथ आती हो, तो मार्केट में अब कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. आपकी सुविधा के लिए हमने भारत की 5 सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारों की एक सूची तैयार की है, जो कम दामों में मार्केट में उपलब्ध हैं.

bharat_taxi

Bharat Taxi: अब ‘सारथी’ के साथ टैक्सी का सफर… जीरो कमीशन किराया, 10 लाख का बीमा और ये तमाम फायदे

Bharat Taxi: ओला और उबर जैसे टैक्सी सुविधा का लाभ लेने वाले यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. देश में 'सहकार से समृद्धि' के विजन से प्रेरित सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सर्विस 'भारत टैक्सी' लॉन्च हो गई है. यह सीधे तौर पर प्राइवेट कैब सर्विस प्रोवाइडर्स को चुनौती देगी. यहां कैब ड्राइवर नहीं बल्कि 'सारथी' के साथ सफर किया जाएगा. वहीं, इस सर्विस से जुड़ने वाले सारथी को पर्सनल और फैमिली बीमा मिलेगा. साथ ही कम कमीशन देना होगा. इसके अलावा भी कई फायदे मिलेंगें. जानिए उन फायदों के बारे में-

ज़रूर पढ़ें