LPG Crisis: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी रिफिल बुकिंग की खबरों पर कहा कि समाचारों और सोशल मीडिया पर एलपीजी रिफिल बुकिंग नियमों में बदलाव के बारे में प्रसारित हो रही खबरें गलत हैं. एलपीजी रिफिल बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
LPG Gas: देश में बढ़ते एलपीजी संकट के बीच सरकार ने इस सुविधा को शुरू कर नागरिकों को बड़ी राहत दी है. इस सुविधा का लाभ वही व्यक्ति उठा सकता है, जिसके घर में पहले से कोई एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है. 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के लिए केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं.
Electric Vehicle Battery: कंपनी की रिसर्च डिवीजन ने जानकारी दी है कि सोडियम आयन बैटरी का एक प्रोटोटाइप तैयार किया गया है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 170 Wh/Kg है. ये 4C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बताया जा रहा है कि इसे फुल चार्ज होने में 11 मिनट का समय लगता है.
Train Food Service: रेलवे बोर्ड ने कैटरिंग ठेकेदारों अथवा कॉन्ट्रेक्टरों के लिए सख्त नियम बनाए हैं ताकि यात्रियों को साफ और पोषक तत्वों से भरपूर खाना मिल सके. ठेकेदार नियम का उल्लंघन करते हैं तो फाइन या पेनाल्टी का प्रावधान किया गया है.
NHAI AI System: यह AI सिस्टम सड़कों की हालत पर बारीकी से नजर रखेगा और हर छोटी-बड़ी समस्या को पहचानने में मदद करेगा. इसमें गड्ढे, दरारें और सड़क के टूटे हिस्सों जैसी खराबियों को तुरंत पकड़ा जाएगा. साथ ही लेन मार्किंग, क्रैश बैरियर, स्ट्रीट लाइट और साइन बोर्ड जैसी जरूरी सुविधाओं की भी नियमित जांच होगी.
Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग ने लगभग एक साल पहले Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया था. ये स्मार्टफोन आज भी लोगों के बीच पॉपुलर बना हुआ है. फ्लैगशिप मोबाइल के खरीदारों के लिए शानदार विकल्प बना हुआ है.
LPG Cylinder Delivery: देश के अलग-अलग शहरों से तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां लोग गैस सिलेंडर के लिए विभिन्न कंपनियों की एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हुए हैं. जहां एक ओर लोग गैस सिलेंडर रिफील कराने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को नए गैस कनेक्शन के लिए दो-चार होना पड़ रहा है
Whatsapp New Feature: नए 'After Reading' फीचर के साथ वॉट्सऐप मैसेज अब पहले से कहीं ज्यादा तेजी से गायब होंगे. अभी के फीचर में मैसेज डिलीट होने में कम से कम 24 घंटे लगते हैं, लेकिन यह नया अपडेट मैसेज पढ़ते ही उसे तुरंत हटा देगा.
Indian Railway: उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली PRS सेवाओं को करीब 5 घंटे के लिए इसलिए रोका जा रहा है, ताकि सिस्टम को अपडेट कर उसकी स्पीड और क्षमता को बढ़ाया जा सके. इस दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और PNR स्टेटस जैसी सभी जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी.
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के कीमतों की अगर एक हफ्तों की बात की जाए, तो भारी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी में करीब 32,000 रुपए तो वहीं सोना में करीब 13,000 रुपए की कमी दर्ज की गई है.