CG News: सऊदी ग्रैंड प्रिक्स 2026 में छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल! प्रतियोगिता में अनिमेष ने जीता 1 गोल्‍ड और 1 सिल्‍वर पदक

CG News: अनिमेष ने 200 मीटर की दौड़ में स्‍वर्ण और 100 मीटर की स्‍पर्धा में रजत पदक हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है.
Animesh Kujur (File Photo)

अनिमेष कुजूर (फाइल फोटो)

CG News: छत्तीसगढ़ की माटी के धावक (रनर) अनिमेष कुजुर ने सऊदी अरब में आयोजित सऊदी ग्रैंड प्रिक्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 पदक अपने नाम कर लिए हैं. अनिमेष ने 200 मीटर की दौड़ में स्‍वर्ण और 100 मीटर की स्‍पर्धा में रजत पदक हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है.

देश-विदेश में बढ़ाया प्रदेश का मान

एथलीट अनिमेष कुजुर ने इससे पहले भी बहुत से राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं. अनिमेष वर्तमान में 100 और 200 मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं. उनकी इन उपलब्धियों ने प्रदेश का मान देश-विदेश बढ़ाया है. अनिमेष की इन सभी सफलताओं से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में बेहद खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है.

एथलेटिक्स पदाधिकारियों ने दी अभिमेष को बधाई

अनिमेष को सऊदी ग्रैंड प्रिक्स 2026 में मिली सफलता के बाद महासचिव सहित एथलेटिक्स जगत से जुड़े पदाधिकारियों और प्रशिक्ष्‍कों ने बधाई दी है. सभी ने उनके उज्जवल भविष्‍य की कामना की है. अनिमेष को शुभकामनाएं देने वालों में जी.एस. बांब्रा, महेंद्र आहूजा, परविंदर सिंह ग्रेवाल, आदित्य सिंह, सौरभ लुनिया, गौतम गोलछा, रितिका सिंह, पपिंदर सिंह, रवि धनगर, विनोद नायर, आर. सुनील, सुदर्शन सिंह, अमृत कुजुर, जी. रवि राजा, अनिरुद्ध सुना, दिनेश तांडी, हिमांशु चंद्राकर, वसीम और आभिषेक कुजुर के नाम शामिल हैं.

ये भी पढे़ं- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई उड़ान, NMDC के 25 करोड़ रुपए के सहयोग से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू

ज़रूर पढ़ें