शिक्षा विभाग का सख्त एक्शन! बालोद में बोर्ड एग्जाम का खराब रिजल्ट आने पर 8 प्रिंसिपल सस्पेंड, 14 का इंक्रीमेंट रोका

CG News: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी समीक्षा की. विभाग ने पाया कि जिले के कई स्कूलों का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा. कुछ विद्यालयों में परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का रिजल्ट 30 से 47 फीसदी ही रहा.
balod 10th and 12th board exam poor result education department action 8 principal suspend

प्रतीकात्मक तस्वीर

CG News: छ्त्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट में बालोद जिले के खराब प्रदर्शन पर शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है. बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 प्राचार्यों को सस्पेंड कर दिया गया है और 14 अन्य प्रिंसिपल की वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई. विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

पीएमश्री स्कूल पर भी कार्रवाई

बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी समीक्षा की. विभाग ने पाया कि जिले के कई स्कूलों का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा. कुछ विद्यालयों में परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का रिजल्ट 30 से 47 फीसदी ही रहा. लगातार गिरते रिजल्ट और खराब प्रदर्शन को शिक्षा विभाग ने लापरवाही माना. मॉडल माने जाने वाले पीएमश्री स्कूल भी इस कार्रवाई से नहीं बच सके. इन पर भी विभाग की कार्रवाई का डंडा चला. इन स्कूलों से बेहतर रिजल्ट की आशा थी लेकिन खरे नहीं उतर पाए.

जिले की रैंकिंग गिरी

बालोद जिले का बोर्ड एग्जाम में प्रदर्शन बेहद खराब रहा. हरिभूमि की रिपोर्ट के अनुसार 10वीं बोर्ड के परिणामों में 29वां और 12वीं बोर्ड रिजल्ट में 30वां स्थान रहा. ये दोनों ही स्थान राज्य में सबसे निचले पायदान पर हैं. आंकड़ों की बात करें तो 10वीं कक्षा में 2520 छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें: CG News: पोते को पहली बार देखने जा रही दादी को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत, ड्राइवर फरार

शिक्षा विभाग की चेतावनी

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि कमजोर परीक्षा परिणाम की जिम्मेदारी पूरी तरह अधिकारियों और टीचर्स की होगी. बताया जा रहा है कि अब नियमित तौर पर मॉनिटरिंग करेगा और एकेडमिक रिव्यू पर जोर देने की तैयारी कर रहा है.

ज़रूर पढ़ें