CG News: बस्तर संभाग के IG बने बद्रीनारायण मीणा, 2004 बैच के हैं IPS अधिकारी
आईपीएस बद्रीनारायण मीणा
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बस्तर संभाग को मजबूती देने के लिए नए आईजी के रूप में 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है. सरकार ने उनकी पदस्थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं. आईपीएस बद्रीनारायण मीणा इससे पहले दुर्ग रेंज के आईजी और एसएसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. इसके साथ ही बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं.
सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस बद्रीनारायण मीणा अब बस्तर संभाग में अपनी प्रशासनिक सेवाएं देंगे. आदेश जारी होने से पहले पहले वे पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्य कर रहे थे.
संभाग में होगी कानून व्यवस्था मजबूत
आईपीएस बद्रीनारायण मीणा की नियुक्ति को बस्तर संभाग की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संभाग में उनके पहले सुंदरराज पी बस्तर के आईजी पद पर पदस्थ थे. वे करीब पांच सालों तक बस्तर के आईजी के रूप में कार्यरत रहे. सरकार ने अब उन्हें प्रतिनियुक्ति के आधार पर NIA में आईजी बनाया गया है, जिसके बाद उनकी जगह पर आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को बस्तर संभाग का आईजी नियुक्त किया गया है.
कौन है आईपीएस बद्रीनारायण मीणा
आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता जनगणना विभाग में कार्यरत थे. बद्रीनारायण मीणा ने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई जयपुर से ही पूरी की है.
उन्होंने सनफ्लावर पब्लिक स्कूल से अपनी दसवीं की पढ़ाई पूरी की है. वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयर पोद्दार से बारहवीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने राजस्थान कॉलेज, जयपुर से साल 2000 में बीए की डिग्री प्राप्त की.
बद्रीनारायण मीणा ने यूपीएससी की पहली परीक्षा साल 2001 में दी और इसके बाद साल 2004 बैच में आईपीएस अधिकारी बने. बद्रीनारायण मीणा के भाई श्रवण मीणा भी इसी बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. हालांकि बाद में उन्होंने दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा देकर भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) को जॉइन कर लिया.
ये भी पढे़ं- CG News: दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में AIIA की स्थापना का रखा प्रस्ताव