CG News: जंगल में जमीन के अंदर दबा माओवादियों का खजाना बरामद, 4.29 करोड़ का सोना और 24.22 लाख नकद जब्त
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. भैरमगढ़ क्षेत्र में इंद्रावती नदी के आसपास के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप से करोड़ों रुपए का सोना और भारी मात्रा में […]
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. भैरमगढ़ क्षेत्र में इंद्रावती नदी के आसपास के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप से करोड़ों रुपए का सोना और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है.
जमीन खोदकर निकाला गया नक्सलियों का डंप
मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी, भैरमगढ़ थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी. इसी दौरान इंद्रावती नदी के तटीय जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए एक संदिग्ध डंप का पता चला. सुरक्षाबलों ने सावधानीपूर्वक खुदाई कर डंप को बाहर निकाला, जिसमें से 3.84 किलोग्राम सोना और 24.22 लाख रुपये नकद बरामद हुए.
हालांकि इस पूरे मामले में अभी पुलिस से विस्तृत जानकारी मिलनी बाकी है.


