CG News: नाबालिग से कई बार किया बलात्कार, प्रेगनेंट हुई तो अरमान मेमन ने कर दिया कांड
प्रतीकात्मक तस्वीर
CG News: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां, नाबालिग से दुष्कर्म का दंग कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल आरोपी ने न सिर्फ नाबालिग से दुष्कर्म किया बल्कि दुष्कर्म के बाद उसका अवैध गर्भपात भी कराया. नाबालिग के परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे थाने पहुंच गए. पूरा मामला हैरान कर देने वाला है.
कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी अरमान मेमन को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग से एक बार नहीं बल्कि कई बार बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. जब नाबालिग के पीरिएड्स नहीं आए तो आरोपी ने जांच किया. इसके बाद आरोपी ने गर्भ ठहरने पर निजी क्लीनिक में अवैध गर्भपात कराया.
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी अरमान मेमन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं पूरे मामले में जांच अभी भी जारी है. मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. बता दें, इसकी शिकायत नाबालिग के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी. आरोपी 22 साल का बताया जा रहा है.