सूर्योदय देखने युवाओं की पहली पसंद बना छत्तीसगढ़ का मटनार हिल

जगदलपुर. बस्तर में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थलों की ओर युवाओं का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है. इसी कड़ी में लोहाण्डिगुड़ा ब्लॉक का मटनार हिल इन दिनों युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है.
Matnar Hill Bastar Sunrise Point

जगदलपुर. बस्तर में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थलों की ओर युवाओं का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है. इसी कड़ी में लोहाण्डिगुड़ा ब्लॉक का मटनार हिल इन दिनों युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है.

यहां बड़ी संख्या में युवा और पर्यटक पहुंचकर पहाड़ी की खूबसूरती, प्राकृतिक वातावरण और मनोरम नजारों का आनंद ले रहे हैं. लोहण्डिगुड़ा ब्लॉक मुख्यालय होते हुए करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मटनार हिल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है.

सूर्योदय पर पहाड़ी से आसपास का प्राकृतिक दृश्य बेहद आकर्षक

मटनार हिल की खासियत यहां से दिखाई देने वाला सुबह का खूबसूरत नजारा है. सूर्योदय के समय पहाड़ी से आसपास का प्राकृतिक दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है. इस नजारे को करीब से देखने के लिए युवा एक दिन पहले ही यहां पहुंचकर नाइट कैंपिंग भी कर रहे हैं. रात पहाड़ी पर बिताने के बाद सुबह सूरज की पहली किरणों के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना युवाओं के लिए खास अनुभव बन रहा है.

खासकर युवा वर्ग यहां दोस्तों के साथ घूमने और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने पहुंच रहा है. छुट्टी और वीकेंड के दिनों में यहां लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. सोशल मीडिया पर भी प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के प्रति बढ़ते रुझान के चलते मटनार हिल युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है. स्थानीय स्तर पर पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यह स्थल आने वाले दिनों में बस्तर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो सकता है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें