Jagdalpur: शिक्षकों की बर्खास्तगी और अव्यवस्थाओं से नाराज़ छात्रों का हंगामा, हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने का भी आरोप
शिक्षकों की बर्खास्तगी और अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों का हंगामा
Jagadalpur: जगदलपुर स्थित धुरगुड़ा प्रयास आवासीय विद्यालय के स्कूली बच्चे आज बस में सवार होकर बस्तर केलेक्टर्ड कार्यालय पहुंच कर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.
छात्रों ने बताया कि उनके स्कूल में शिक्षकों को लगातार बिना किसी ठोस वजह के निकाला जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. यही नहीं छात्रों ने बताया कि क्लास में पंखे और लाइट बंद करवा दिए जाते हैं. यह कहकर मना किया जाता है कि साल का 57 लाख रुपये का बिजली बिल आ रहा है.
छात्रों ने हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने का भी आरोप
हॉस्टल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी छात्रों ने आरोप लगाते कहा कि खाना बेहद खराब और खाने में अक्सर कीड़े निकलते हैं. जब छात्र इन समस्याओं को लेकर प्रिंसिपल के पास जाते है तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने के बजाय वार्डन पर बात डाल दी और छात्रों को धमकी दी जाती है. अचानक सैकड़ो की संख्या में छात्रों के कलेक्टर ऑफिस पहुंचने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. एसडीएम की समझाइश और कार्यवाही के आश्वासन के बाद छात्र वापस लौट गए.
ये भी पढ़ें- Rajnandgaon: डोंगरगढ़ में दिनदहाड़े चोरी, दो वारदातों के वायरल CCTV से मचा हड़कंप, नाबालिगों का हो रहा इस्तेमाल