कांकेर विधायक आशाराम नेताम का मोबाइल फोन हुआ हैक, वायरल हो रहा मैसेज 

कांकेर. कांकेर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांकेर विधायक आशाराम नेताम साइबर अटैक (Cyber Attack) का शिकार हो गए हैं. हैकर्स ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया है, जिसके बाद उनके आधिकारिक नंबर से क्षेत्र के लोगों और जान-पहचान के लोगों को पैसे की मांग करते हुए मैसेज भेजे […]
Kanker MLA Asharam Netam Hacked

कांकेर. कांकेर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांकेर विधायक आशाराम नेताम साइबर अटैक (Cyber Attack) का शिकार हो गए हैं. हैकर्स ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया है, जिसके बाद उनके आधिकारिक नंबर से क्षेत्र के लोगों और जान-पहचान के लोगों को पैसे की मांग करते हुए मैसेज भेजे जा रहे हैं.

विधायक ने की सतर्क रहने की अपील

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक आशाराम नेताम ने तुरंत इसकी जानकारी सार्वजनिक की है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके मोबाइल नंबर से पैसे मांगने वाले किसी भी मैसेज या कॉल पर ध्यान न दें और कोई भी वित्तीय लेनदेन बिल्कुल न करें.

 विधायक ने जनता से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है ताकि कोई भी इस साइबर ठगी (Cyber Fraud) का शिकार न बन सके. घटना के बाद से पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है ताकि हैकर्स का पता लगाया जा सके.

OTP और PIN किसी को न बताएं

साइबर फ्रॉड के नाम पर ठग बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाला कोई व्यक्ति अगर OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV या पासवर्ड मांगे तो ये जानकारी बिल्कुल न दें. बैंक का नाम देखकर किसी मैसेज को सही न मानें. अगर गलती से फेक खुल गया, कोई फाइल या एप इस्टॉल हो गया या खाते से पैसे निकल गए हैं तो तुरंत बैंक को सूचना दें और साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क करें. लखनऊ क्राइम ब्रांच ने लोगों से अपील की है कि बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हमेशा आधिकारिक माध्यम से ही जांचें.

ज़रूर पढ़ें