kanker: आखिरी बचे 5 नक्सली पुलिस के हाथ लगे, DVCM चंदर भी शामिल
नक्सलियों को पकड़ा गया
Kanker 5 Naxals arrested: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. माओवादियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि मेंड्रा इलाके से पुलिस ने 5 माओवादियों को पकड़ा है. इनमें डिवीसीएम चंदर भी शामिल बताया जा रहा है.साथ ही माओवादी मंगलू सहित 3 महिला नक्सली भी पुलिस के हाथ लगी हैं.
लंबे समय से तलाश में थी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से पुलिस इन माओवादियों की तलाश कर रही थी. ये सभी इस इलाके में सक्रिय थे और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने हुए थे. मेंड्रा इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा है. बताया जा रहा है कि ये इस क्षेत्र में बचे हुए अंतिम माओवादी थे. हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
पुलिस ने नहीं की है पुष्टि
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि जल्द ही पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई का खुलासा कर सकती है. अगर यह खबर सही साबित होती है तो इसे कांकेर जिले में माओवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जाएगा.
हाल ही में दो और माओवादियों ने किया सरेंडर
हाल ही में,बीजापुर पुलिस के समक्ष ओडिशा में सक्रिय कुल 13 लाख रुपये के इनामी दो माओवादियों नागमणी कुड़मे उर्फ शीला और गंगा सोढ़ी उर्फ सोनू ने आत्मसमर्पण किया. इसके साथ ही बीजापुर में एक और बड़ी सफलता जवानों को हाथ लगी. जहां भैरमगढ़ क्षेत्र के बड़ेपल्ली जंगल में जमीन के भीतर से 500-500 के नोटों के बंडल के साथ माओवादियों के 39,77,000 रुपये नकद बरामद किया गया है. इसके पहले भी सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी डम्प से 7,60,33,800 रुपए कैश एवं 8.5 किलो सोना बरादम किया जा चुका है.

