केशकाल में दो सड़क हादसे, युवक-युवती की मौत, सात घायल

कोंडागांव/केशकाल. केशकाल क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक-युवती की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घटनाओं में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई. घायलों को पुलिस ने केशकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर कुँएमारी जलप्रपात मार्ग पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक युवती समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों की पहचान भानुप्रतापपुर क्षेत्र के सम्बलपुर-आमाखड़ा निवासी के रूप में बताई जा रही है.

इसी दौरान होनहोड़ जलप्रपात मार्ग पर भी दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

फिलहाल सभी घायलों का केशकाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों हादसों के संबंध में जांच शुरू कर दी है. दुर्घटनाओं के कारणों और मृतकों व घायलों की पूरी पहचान की पुष्टि की जा रही है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Ambikapur: VIP बंगलों की सजावट में लाखों के फूल, 1 साल बाद भी नहीं पेमेंट, 17 लाख रुपये रोकने का आरोप

ज़रूर पढ़ें