Kondagaon: केशकाल के इरागांव क्षेत्र में गौहत्या का मामला, बजरंग दल की शिकायत पर 6 आरोपी गिरफ्तार
6 आरोपी गिरफ्तार
नीरज उपाध्याय (केशकाल)
Kondagaon: कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत इरागांव क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम पड्डे में गौहत्या का मामला सामने आया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद इरागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गाय काटते हुए कथित रूप से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
इरागांव क्षेत्र में गौहत्या का मामला, 6 आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा गाय को जंगल की ओर ले जाकर काटे जाने की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी. शिकायत के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां छह लोग गाय को काटते हुए पाए गए. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि आरोपी गाय को जंगल में ले जाकर खाने के उद्देश्य से काट रहे थे. पुलिस ने मौके से संबंधित सामग्री को भी कब्जे में लिया है. मामले में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करने की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.
ये भी पढ़ें- Raipur: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 14 साल की बच्ची की त्वचा में सुधार, 55 दिन के इलाज का दिखा असर