नारायणपुर में BSF को मिली बड़ी सफलता! कदेर के जंगल से गोला-बारूद समेत 7 बंदूकें जब्त की

Narayanpur News: टीम को 24 बड़े और 20 छोटे बीजीएल मिले. सुरक्षा की दृष्टि से बम स्क्वॉड टीम ने मौके से बरामद बीजीएल को निष्क्रिय किया. इस वजह से इन्हें जब्त सामग्री में शामिल नहीं किया गया. बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों के इस तरह के सर्चिंग ऑपरेशन किए जा रहे हैं.
narayanpur bsf recovers rifles and explosive material dump in kader forest searching operation

नारायणपुर: सुरक्षाबलों को सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान मिला हथियारों का जखीरा

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सुरक्षाबलों का सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है. इस मामले में बीएसएफ की 133वीं वाहिनी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नारायणपुर के सोनपुर क्षेत्र में स्थित कदेर जंगल से माओवादियों के द्वारा छिपाया हुआ हथियारों का जखीरा मिला है. इसमें गोला-बारूद समेत अलग-अलग तरह के हथियार बरामद किए गए हैं.

सुरक्षाबलों को क्या-क्या मिला?

BSF को मुखबिरों से जानकारी मिली थी कि कदेर के जंगलों में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा छिपा रखा है. सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया. यहां से एक .303 राइफल, 6 .315 राइफल, एक 12 बोर बंदूक, दो BGL, अलग-अलग तरह के 179 कारतूस, .303 राइफल की मैगजीन, RF डिटेक्टर, एंटीना, IED आपरेटिंग मैकेनिज्म, GPS, माओवादी वर्दी, माओवादी बैनर, फोटो, भारी मात्रा में माओवादी साहित्य, चिकित्सा सामग्री, जनरेटर मैनुअल, 6 पेन ड्राइव, 78 मेमोरी कार्ड और रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई है.

नक्सलियों ने इन हथियारों को जमीन में गाड़कर रख था. टीम को 24 बड़े और 20 छोटे बीजीएल मिले. सुरक्षा की दृष्टि से बम स्क्वॉड टीम ने मौके से बरामद बीजीएल को निष्क्रिय किया. इस वजह से इन्हें जब्त सामग्री में शामिल नहीं किया गया. बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों के इस तरह के सर्चिंग ऑपरेशन किए जा रहे हैं. टीम को हथियार, पैसे और दूसरी सामग्री मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें: Kanker: कांकेर के जंगलों में मिला नक्सलियों का डंप, IED, बीजीएल लॉन्चर समेत AK-47 बरामद

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

पुलिस अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद से सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. माओवादियों ने जो हथियारों का जखीरा छिपा रखा है, उसे जब्त किया जा सके और नुकसान पहुंचाने वाले हथियारों को निष्क्रिय किया जा सके. ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ज़रूर पढ़ें