CG News: धर्मांतरण के आरोप पर गांव में बवाल, दो पक्षों में हुई मारपीट, ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे कार में आए लोग

CG News: नारायणपुर जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई. ग्रामीणों का कहना है प्रेस लिखे एक चारपहिया वाहन में कुछ लोग गांव पहुंचे थे.
CG News

CG News: नारायणपुर जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई. ग्रामीणों का कहना है प्रेस लिखे एक चारपहिया वाहन में कुछ लोग गांव पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वाहन में पहुंचे लोग आदिवासी समुदाय के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे.

धर्मांतरण के आरोप पर गांव में बवाल

मामले को लेकर आदिवासी ग्रामीणों और मतांतरित समुदाय के कुछ लोगों के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पत्रकारिता की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है, जिससे पत्रकारों की छवि भी धूमिल हो रही है. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और कथित पत्रकारों को थाने ले जाने का विरोध किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का काउंटडाउन शुरू, प्रदेश में बढ़ेंगी बारिश की गोतिविधियां, कई जिलों में अलर्ट

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगालने में जुटी हुई है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

ज़रूर पढ़ें