भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी! राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के पर्यवेक्षक बनाए गए

Bhupesh Baghel: राज्यसभा चुनाव के लिए बघेल को झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है. अजय शर्मा को भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. झारखंड की दो विधानसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होना हैं. कांग्रेस ने एक उम्मीदवार की घोषणा की है.
Bhupesh Baghel (File Photo)

भूपेश बघेल(File Photo)

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. राज्यसभा चुनाव के लिए बघेल को झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है. अजय शर्मा को भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. झारखंड की दो विधानसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होना हैं. कांग्रेस ने एक उम्मीदवार की घोषणा की है.

कांग्रेस ने उम्मीदवार किया घोषित

कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है. झा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मीडिया सलाहकार हैं. खड़गे कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं. अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास कर रही है. बघेल को पर्यवेक्षक बनाना अहम माना जा रहा है.

JMM ने बिगाड़ा खेल, क्रॉस वोटिंग का डर

दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने खेल बिगाड़ा दिया है. दोनों पार्टियां की 5 जून को मीटिंग होने वाली थी. इससे पहले 4 जून को कांग्रेस ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया था. कांग्रेस और जेएएम मिलकर दोनों प्रत्याशी को आसानी से जिता सकते थे. विधायक बैठक में तय हुआ कि झारखंड की दोनों सीटों पर JMM प्रत्याशी उतारेगी. फिलहाल इस पर पार्टी अध्यक्ष और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन का फैसला आना बाकी है. इसके बाद पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘प्रदेश में हर स्तर पर पूरी तैयारी है ‘, इबोला वायरस पर बोले श्याम बिहारी जायसवाल – 3 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है

18 जून को होंगे राज्यसभा चुनाव

  • राज्यसभा चुनाव के लिए 1 जून को अधिसूचना जारी की गई थी.
  • नामांकन दाखिल करने के लिए अंतिम तारीख 8 जून है.
  • नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी. वापसी की अंतिम तारीख 11 जून है.
  • राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
  • मतदान वाले दिन ही मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी.

ज़रूर पढ़ें