Bilaspur: फुटपाथ पर कार चढ़ाकर KISS करने लगा कपल, विरोध करने पर दिखाई दबंगई, लोगों ने कर दी पिटाई

Bilaspur: बिलासपुर में एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ गई. हादसे में कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि गाड़ी सामने से बुरी तरह डैमेज हो गई. हादसे के बाद कार सवार कपल एक-दूसरे को किस करने लगे.
CG News

KISS करने वाले कपल की पिटाई

Bilaspur: बिलासपुर में एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ गई. हादसे में कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि गाड़ी सामने से बुरी तरह डैमेज हो गई. हादसे के बाद कार सवार कपल एक-दूसरे को किस करने लगे. स्थानीय लोगों ने जब हादसे का विरोध किया तो कपल और साथ बैठे दोस्तों ने दबंगई दिखाई, जो नशे में थे. इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. वहीं कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फुटपाथ पर कार चढ़ाकर KISS करने लगा कपल

  • ये पूरा मामला बिलासपुर का है. जहां के सिरगिट्टी क्षेत्र में बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार में कुछ लोग सवार थे. कार में आगे की सीट पर एक लड़की और ड्राइविंग सीट पर उसका बॉयफ्रेंड था. पीछे अन्य लोग सवार थे. आरोप है कि सभी लोग नशे में थे.
  • आरोपी बारिश के बीच कार तेज गति से चला रहे थे. इस दौरान एक दुकान के आगे बने फुटपाथ पर कार चढ़ा दी. इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
  • हादसे के बाद कार में बैठा कपल, मौके पर ही रोमांस करने लगा. लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है. दोनों बेशर्मी के साथ कार में बैठे-बैठे एक-दूसरे को किस करने लगे.

विरोध करने पर दिखाई दबंगई

लोगों ने जब घटना का विरोध शुरू किया तो कार में सवार लोगों ने गरमी दिखानी शुरू कर दी. साथ ही लोगों को चमकाने लगे. इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने लड़का और लड़की को कार से खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. सड़क पर ही दोनों की पिटाई की है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: सिटोंगा का अनोखा नाग दरबार, जहां पूजा में नागों की तरह हरकतें करने लगते हैं श्रद्धालु!

घटना को लेकर किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. वीडियो तीन दिन पुराना है, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिलासपुर पुलिस ने इसी आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें