छत्तीसगढ़ः दो पैग पीने के बाद गले में लपेटा सांप, Snake Byte के बाद अस्पताल पहुंचा… फिर हुआ फरार

शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण ने जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और पूरे गांव में घूमता रहा.

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण ने जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और पूरे गांव में घूमता रहा. सांप के बार-बार डसने के बावजूद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से वह मौका पाकर फरार हो गया. अब शराबी का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, संतराम भैना नामक ग्रामीण ने शराब पी रखी थी. इसी दौरान उसे पता चला कि उसके पड़ोसी के घर में एक जहरीला सांप घुस गया है. नशे की हालत में संतराम खुद को हीरो साबित करने या लापरवाही वश सांप को पकड़ने पहुंच गया.

देखें Viral Video

उसने सांप को पकड़कर अपने गले में फंसा लिया और बेखौफ होकर गांव की गलियों में घूमने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस खतरनाक खेल के दौरान सांप ने उसे कई बार डसा, लेकिन नशे में होने के कारण संतराम को खतरे का अहसास नहीं हुआ और वह इसे नजरअंदाज करता रहा.

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल और फिर फरार

कुछ समय बीतने के बाद जब शरीर पर जहर का असर तेजी से फैलने लगा और संतराम की हालत गंभीर होने लगी, तब आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया,अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया, लेकिन वह होश में आने या मौका मिलते ही अस्पताल से चुपचाप निकल भागा. इस अजीबोगरीब हरकत के बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है.इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संतराम जहरीले सांप को गले में लटकाए नजर आ रहा है. लोग इस तरह की लापरवाही को मौत से खिलवाड़ बता रहे हैं.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! छात्रों ने लगाया आरोप

ज़रूर पढ़ें