CG News: भाजपा ने जारी की नगरीय निकाय चुनाव उम्मीदवारों की सूची, देखिए पूरी लिस्ट
भाजपा
CG News: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी की तरफ से नगर पंचायत अध्यक्ष के पद के नामों को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, जिसके बाद अब आधिकारिक रूप से सूची को जारी कर दिया गया है. सूची जारी होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल बड़े लेवल पर देखने को मिल रही है.
रमेश कुमार डडसेना को बम्हनिडीह से बनाया उम्मीदवार
भाजपा ने बम्हनिडीह नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार डडसेना को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. रमेश कुमार डडसेना लंबे समय से क्षेत्र में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं.
शिवनंदनपुर से रितेश जायसवाल को मिला मौका
शिवनंदनपुर नगर पंचायत से भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए रितेश जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है. उनके नाम की घोषणा होने के बाद से ही क्षेत्र में उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई है.

नामों की घोषणा होने के बाद से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. सभी कार्यकर्ता अब प्रचार-प्रसार की तैयारी में जुट गए हैं. पार्टी नेताओं का कहना है कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और पार्टी उम्मीदवार प्रचंत बहुमत के साथ विजय हाेंगे.
राज्य निर्वाचन आयोग ने किया था चुनाव तारीखों का ऐलान
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों में होने वाले आम चुनाव और उप चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था.राज्य में दोनों ही चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे. चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 11 मई से 18 मई तक नामांकन भर सकते हैं. वहीं 19 मई को नामांकन की जांच की जाएगी और 21 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे.