Ambikapur: अंबिकापुर में 157 मकानों पर बुलडोजर एक्शन, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, पहले जारी हुआ था नोटिस
अंबिकापुर में 157 मकानों पर बुलडोजर एक्शन
Ambikapur: अंबिकापुर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. जहां डबरीपानी, महामाया पहाड़, नवागढ़ में वन भूमि पर बने 157 मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं.
इन जगहों में लोगों ने बड़ी संख्या में वन भूमि पर कब्जा कर रखा था. कुछ सालों के भीतर ही बन गए सैंकड़ों मकान बन गए थे. वहीं अतिक्रमण हटाने के पहले वन विभाग ने नोटिस जारी किया था. वहीं भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की जा रही है.
इसके पहले भी चला था बुलडोजर
इसके पहले भी अंबिकापुर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन लिया गया था. जल मार्ग रोकने और बिना अनुमति के मिट्टी पाटने पर निगम ने कार्रवाई शुरू की थी. प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम अतिक्रमण खाली कराने पहुंची. करीब 57 डिसमिल जमीन पर पाटी गई मिट्टी हटाने की कार्रवाई हुई थी. बता दें कि रिंगबांध पर कब्जे के आरोप लग रहे थे. जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की थी.