CG: CCPL के तीसरे सीजन की शुरूआत, इनाम में लाखों के कैश के साथ दर्शकों के पास भी बाइक जीतने का मौका
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग
CCPL: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का तीसरा सीजन की शुरूआत होने जा रही है. ये सीजन पिछली बार के मुकाबले और भी ज्यादा धमाकेदार और उत्साह से भरपूर होने वाला है. सीजन की शुरूआत में 3 जून से हो रही है. इस पूरे सीजन में फाइनल के मुकाबले को मिलाकर कुल 18 मुकाबलें खेले जाएंगे. खेले बढ़ियां-छत्तीसगढ़ियां की थीम पर इस सीजन का आयोजन किया जा रहा है. आइए जानते है कि टिकट, इनाम और समय को लेकर इस सीजन से जुड़ी हुई खास बातें.
कितनी होगी इनामी राशि?
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि दर्शकों के लिए एंट्री फ्री होगी, लेकिन उन्हें पहले टिकट बुक कराना जरूरी होगा. दरअसल, इस सीजन के हर मैच में दर्शकों को कैश प्राइज मिलेगा. इस सीजन ये खिताब जीतने वाली टीम को 15 लाख रुपये का नकद इनाम और उपविजेता टीम को 11 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा.
मैच की लाइव कमेंट्री होगी मजेदार
सबसे खास, हर मैच की लाइव कमेंट्री क्रिकेट लवर्स को छत्तीसगढ़ी में सुनने को मिलेगी. इस सीजन की थीम है, खेले बढ़ियां-छत्तीसगढ़ियां. आयोजकों ने बताया स्टेडियम तक पहुंचने के चार स्टॉप से बस भी पिक कर सकेंगे.
दर्शकों के पास भी इनाम जीतने का मौका
CCPL के प्रेसिडेंट एवी भास्कर राव और CSCS के वी मोहनदास ने भास्कर को बताया कि CCPL सीजन-3 में इस बार सिर्फ चौके-छक्कों का रोमांच नहीं होगा, बल्कि दर्शकों के लिए भी बड़े इनाम रखे गए हैं.
स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों को हर मैच के दिन लकी ड्रॉ के जरिए कैश प्राइज जीतने का मौका मिलेगा. सबसे बड़ा आकर्षण ओपनिंग डे और फाइनल में मिलने वाले दो टू-व्हीलर हैं. कुल 11 लाख रुपए बतौर रिवॉर्ड दर्शकों को दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती पर लगी रोक, DPI ने जारी किया आदेश, अब सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से होगी रिक्रूटमेंट