CG News: 3 साल की बच्ची के कब्र से गायब हुआ सिर, सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों में गुस्सा, अब SIT करेगी जांच

CG News: बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 3 साल की बच्ची के कब्र के साथ छेड़छाड़ कर उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया किए जाने का आरोप लगा है.
CG News

बच्ची के कब्र से गायब हुआ सिर

डिलेश्वर देवांगन(बालोद)

CG News: बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 3 साल की बच्ची के कब्र के साथ छेड़छाड़ कर उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया किए जाने का आरोप लगा है. यही नहीं बल्कि बच्ची के सिर का कंकाल भी कब्र खोदने पर गायब था. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. जिसे देखते हुए SIT का गठन किया गया है.

3 साल की बच्ची के कब्र से गायब हुआ सिर

दरअसल, 9 अक्टूबर को माहुद बी गांव की रहने वाली 3 साल की बच्ची प्रिया साहू की तबियत खराब होने के चलते मौत हो गई थी. जिसे गांव के मुक्तिधाम में रीति रिवाज के साथ दफन किया गया था. शिवरात्रि के दिन जब गांव का एक व्यक्ति मुक्तिधाम की ओर अपने खेत जा रहा था तो बच्ची के कब्र में कुछ अजीब नजर आया और जब पास जाकर देखा तो कब्र के एक हिस्से को खोदे जाने जैसा दिखा. इसके अलावा पास के पेड़ के नीचे नींबू, बंधन, पान, दिए और अगरबत्ती नजर आई. यही नहीं बल्कि कब्र के चारों ओर चांवल के दाने भी मिले. जिसके बाद उसने गांव के जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों को सूचना दी.

सूचना मिलते ही कब्र के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद परिजनों के आग्रह पर SDM की अनुमति के बाद जब कब्र को खोदा गया तो बच्ची के सिर की खोपड़ी गायब थी.

ये भी पढ़ें- CG Weather Update 29 May: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

अब SIT करेगी जांच

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया. वहीं लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिला. इसके बाद पुलिस ने स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. जिसकी कमान राजहरा सीएसपी एसआईटी का संभालेंगे. इसमें कई थानों के थाना प्रभारी और आरक्षक भी शामिल होंगे.

ज़रूर पढ़ें