CG News: 5 अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी से दहला दुर्ग! इतनों की हालत गंभीर

CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है, कि वह पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं, इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार चाकू बाजिया हो रही है, चाकूबाजी अब रात के साथ-साथ दिनदहाड़े भी चाकूबाजी को अंजाम दे रहे हैं.
CG News

अभिषेक झा, एएसपी दुर्ग

CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है, कि वह पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं, इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार चाकू बाजिया हो रही है, चाकूबाजी अब रात के साथ-साथ दिनदहाड़े भी चाकूबाजी को अंजाम दे रहे हैं. दुर्ग जिले में बीते दो दिन में मोहन नगर और सुपेला थाना क्षेत्र में मर्डर के बाद सोमवार को एक ही रात में 5 अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटना हुई. इस घटना में पांच लोगों की हालत गंभीर है.

5 अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी से दहला दुर्ग

दुर्ग जिले के सुपेला, खुर्सीपार, जामुल और दुर्ग कोतवाली सहित पांच अलग-अलग थाना क्षेत्र में पांच चाकूबाजी की घटनाएं हुई हैं. पांचों घटना में नशे की हालत में आरोपी ने चाकू और कटर चलाया. इसमें किसी का हाथ कटा, किसी का पूरा चेहरा तो किसी पूरी पीट को ही काट दिया गया. पांचों मामलों में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एक भी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें- अजब-गजब! पटवारी को रिश्वत देने कलेक्टर से उधार मांगे पैसे, बोला- एक महीने में लौटा दूंगा

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस पहले से ही चाकू बाजी करने वाले लोगों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है. हमारे यहां पेट्रोलिंग पैटर्न को भी चेंज किया गया है, अब गलियों में बाइक से भी पेट्रोलिंग की जा रही है. सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि जितने भी गुंडे बदमाश हैं, उनके गतिविधियों पाई जाती है तो तुरंत जेल दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.  चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें