कोरबा में विवाहिता की मौत का रहस्य गहराया, चार दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

CG News: कोरबा में विवाहिता महिला विनीता की मौत के बाद मामला संदिग्ध हो गया है. मायके वालों के शक के आधार पर दफन के चौथे दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है. मायके पक्ष ने पति मुकेश पाटले और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगाई है.
CG News

कब्र से निकाला गया शव

हरिश साहू(कोरबा)

CG News: कोरबा में विवाहिता महिला विनीता की मौत के बाद मामला संदिग्ध हो गया है. मायके वालों के शक के आधार पर दफन के चौथे दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है. मायके पक्ष ने पति मुकेश पाटले और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगाई है. मायके पक्ष का दावा है कि, विनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. आए दिन मारपीट होती थी. और ससुराल पक्ष ने विनीता को मार डाला.

चार दिन बाद कब्र से निकाला गया विनीता का शव

दरअसल, उरगा थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में विनीता का शव कब्र से निकाला गया. बताया जा रहा है कि, अचानक विनीता की तबियत खराब हुई और मौत भी हो गई. मायके पक्ष का आरोप है कि, पति मुकेश पाटले और उसके माता-पिता विनीता को लंबे समय से दहेज और घरेलू हिंसा का शिकार बना रहे थे.

मुकेश आए दिन विनीता के साथ गाली-गलौज मारपीट करता था. परिजनों ने बताया है कि, विनीता के शव को जब नहलाया गया तो शरीर पर कई चोट के निशान दिखाई दिए है और नाक और मुंह से खून निकलने की बात भी सामने आई है. इसके बावजूद बिना पोस्टमार्टम आनन-फानन में शव दफन करने पर मायके पक्ष का शक गहरा गया है.

परिजनों ने लगाए आरोप

विनीता की बहन ने बताया कि, कुछ दिन पहले तक विनीता पूरी तरह स्वस्थ थी. शादी कार्यक्रम में डांस भी कर रही थी. फिर आखिर एक-दो दिन में ऐसा क्या हुआ की उसकी मौत हो गई? अगर मौत बीमारी से हुई थी तो पोस्टमार्टम से बचने की कोशिश क्यों की गई? और ससुराल पक्ष सही जानकारी देने से क्यों बच रहा है?… मृतिका के पति मुकेश पाटले ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

ये भी पढ़ें- CG News: पति से हुआ विवाद, घर से बाहर निकलने पर दोस्‍तों ने जबरन पिलाई शराब, जंगल में महिला से किया दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल, पुलिस ने शव उत्खनन कर पोस्टमार्टम कराया है और फॉरेंसिक जांच भी की गई है. उरगा थाना प्रभारी ने कहा है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें