CG News: दुर्ग में ट्रक और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, ड्राइवर की हुई मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

CG News: दुर्ग जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां महाराष्ट्र के बीड़ से कार में पूरी जा रहे थे, दुर्ग के बाईपास में ट्रक को ओवरटेक किया और ट्रक से जा टकराया. वहीं कार में 7 लोग सवार थे. ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, वहीं 6 लोगों को गंभीर चोट लगी है.
CG News

रोड एक्सीडेंट

CG News: दुर्ग जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां महाराष्ट्र के बीड़ से कार में पूरी जा रहे थे, दुर्ग के बाईपास में ट्रक को ओवरटेक किया और ट्रक से जा टकराया. वहीं कार में 7 लोग सवार थे. ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, वहीं 6 लोगों को गंभीर चोट लगी है. जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ट्रक और कार में भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

बता दें कि की एसयूवी गाड़ी के चालक ने इतनी रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक किया कि ट्रक से टकराते ही उसके परखच्चे उड़ गए. पूरे बाईपास पर चीख पुकार मच गई. वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने इसकी जानकारी डायल 112 में दी. सूचना मिलते ही वहां एंबुलेंस और पुलिस पहुंची. पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाया. इसके बाद सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. फिर गाड़ी में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला गया. हाईवे क्लीयर कराने के लिए क्रेन बुलवाई गई और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और ट्रक को सड़क से हटाया गया.

ये भी पढ़ें- Raipur South By Poll Result: हार के बाद सामने आए आकाश शर्मा, बोले- लगता है जनता ने चेहरा देखकर वोट नहीं किया

एएसपी  ने दी मामले की जानकारी

वहीं एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है. महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक परिवार कार में सवार होकर जगन्नाथ पुरी दर्शन करने जा रहा था. जैसे ही वो लोग दुर्ग बाइक पास के पहुंचे उनकी कार सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी. वहीं चालक अभिमान सार राव प्रभाले की मौके पर ही मौत हो गई, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें