क्या है फेक मैरिज पार्टी? जिसे लेकर दुर्ग में मचा बवाल, हिंदू युवा मंच ने जताया विरोध

CG News: दुर्ग के जेवरा सिरसा स्थित कोशी एयरो क्लब एंड रिसोर्ट में 30 मई को होने वाले "फेक मैरिज इवेंट" को लेकर बवाल मचा है. हिंदू संगठनों ने थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और आयोजकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.
CG News

दुर्ग में फेक मैरिज पार्टी को लेकर मचा बवाल

CG News: दुर्ग के जेवरा सिरसा स्थित कोशी एयरो क्लब एंड रिसोर्ट में 30 मई को होने वाले “फेक मैरिज इवेंट” को लेकर बवाल मचा है. हिंदू संगठनों ने थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और आयोजकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

फेक मैरिज पार्टी को लेकर मचा बवाल

दरअसल, इस रिसोर्ट में 30 मई को एक “फेक मैरिज इवेंट” आयोजित होने वाला था, जिसके लिए रिसोर्ट प्रबंधन द्वारा जमकर प्रचार-प्रसार भी किया गया था. प्रचार के मुताबिक, यहां झूठी शादी का इवेंट रखा गया था, जिसमें कपल एंट्री फीस सिर्फ 499 रुपये रखी गई थी. इस आयोजन में कपल्स का दूल्हा और दुल्हन की पोशाक में आना अनिवार्य था. बताया यह भी जा रहा है कि यहां बकायदा इन कपल्स से शादी की सभी रस्में भी पूरी करवाई जाती.

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में नाराज़गी फैल गई. उन्होंने इसे हिंदू धर्म की परंपराओं का मजाक बताया और विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते हिंदू युवा मंच के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जेवरा सिरसा पुलिस चौकी का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की. उनका कहना है कि हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने वालों के ख़िलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

भिलाई के हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता अमिताभ वर्मा ने कहा, “विवाह हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है. यह आयोजन इसका मजाक उड़ाने जैसा था. इसी के विरोध में हम सब इकट्ठा हुए हैं और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इस इवेंट को तुरंत रद्द किया जाये. यदि ऐसा नहीं होता है, तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे और रिसोर्ट को चलने नहीं देंगे. रिसोर्ट का मालिक पहले अपनी बेटी की ‘फेक मैरिज’ करके दिखाए, अन्यथा यह ढकोसला बंद करे.

मैनेजर गिरफ्तार

हालांकि, बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से रिसोर्ट के मैनेजर ब्रह्मा दत्त पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके ख़िलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है.

ये भी पढ़ें- CG News: ‘जिस दिन हमारी सरकार आएगी…’, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन को दी धमकी

क्या है फेक मैरिज पार्टी

  • आजकल महानगरों में फेक शादी पार्टी का ट्रेंड काफी जोरों शोरों से वायरल हो रहा है.
  • इस शादी पार्टी का मतलब है एक ऐसी शादी जो असल में होती ही नहीं है.
  • ये शादी केवल फोटोशूट, वीडियो शूट, और पार्टी के लिए ऑरगेनाइज की जाती है.
  • इसमें लोग सजधज कर शादी का माहौल तैयार करते हैं कुछ घंटों की रस्में होती हैं जैसे हल्दी, मेहंदी, संगीत और खूब सारी मस्ती.

ज़रूर पढ़ें