CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कब होगी परीक्षा

CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने 2026 के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
CG Vyapam Recruitment 2026

सरकारी नौकरी(File Image)

CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने 2026 के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिसके तहत छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 38 रिक्त पदों को भरा जाएगा. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए 20 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई को शाम 5 बजे तक है. आवेदन में किसी भी त्रुटि की स्थिति में, 13 से 15 मई के बीच शाम 5 बजे तक सुधार किया जा सकता है.

कब होगी परीक्षा?

  • परीक्षा की संभावित तिथि 28 जून निर्धारित की गई है.
  • वहीं इस भर्ती के लिए परीक्षा की अवधि सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी.
  • सीजी व्यापम द्वारा प्रवेश पत्र 22 जून को जारी किए जाएंगे, और परीक्षा केंद्र बिलासपुर तथा रायपुर में स्थित होंगे.
  • आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.
  • ृयदि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होते हैं, तो उनका परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया.
  • सामान्य वर्ग के लिए फीस ₹350, ओबीसी के लिए ₹250, और एससी-एसटी तथा दिव्यांग श्रेणी के लिए ₹200 है.

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी’ के साथ यूजी की डिग्री अनिवार्य है.
  • इसके अलावा, व्यक्ति ने पीजीडीसीए या डीओई से ‘O’ लेवल कोर्स पूरा किया होना चाहिए.
  • उम्मीदवारों के पास ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑफिस एप्लिकेशन के साथ काम करने का अनुभव होना चाहिए.
  • उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षाएं उत्तीर्ण की हों.

ज़रूर पढ़ें