Chhattisgarh Storm Rain Alert Today: छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट
मौसम
Five days monsoon weather alert: छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. वहीं आज यानि 4 जून से बारिश की एक्टिविटी और तेज हो सकती हैं. कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.
छत्तीसगढ़ में आज बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को प्रदेश के एक-दो जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 5 और 6 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा. कई इलाकों में बादल छाए रहने, बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश
पिछले 24 घंटों की बात करें तो छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिला। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें- CM सचिवालय के अफसरों को वर्क डिस्ट्रीब्यूशन, मुख्यमंत्री सचिवालय में दो अफसरों का हुआ ट्रांसफर
राजनांदगांव सबसे गर्म
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रायपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.