Chhattisgarh Weather Alert Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन आज यानि 13 मई से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 मई के दौरान प्रदेश के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
Weather Update

मौसम

Heavy Rain Storm Warning: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन आज यानि 13 मई से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 मई के दौरान प्रदेश के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत भी दिए गए हैं.  मई के महीने में मौसम लगातार बदलता रहा है.

छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-तुफान के साथ बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज रफ्तार से आंधी तूफान चलने की संभावना भी मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़  के अलग-अलग इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है.

फिलहाल राजनांदगांव सबसे गर्म

फिलहाल छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव दिख रहा है.

ये भी पढ़ें- Raipur IPL Traffic Advisory Today: आज रायपुर में IPL का रोमांच, पुलिस ने जारी किया पार्किंग और रोड प्लान, जानें से पहले करें चेक

जानें राजधानी रायपुर का हाल

आज रायपुर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दोपहर या शाम के समय बादल छा सकते हैं. शहर का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ज़रूर पढ़ें