Chhattisgarh: दुर्ग में हुई चाकूबाजी की घटना में 1 व्यक्ति की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh News: दुर्ग में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद है, नवरात्र पर्व के बीच एक बार फिर जमकर चाकू बाजी हुई है. मृतक दादू गया नगर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि दादू देर रात मोहल्ले में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था.
Chhattisgarh news

दुर्ग में हुई चाकूबाजी की घटना

Chhattisgarh News: दुर्ग में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद है, नवरात्र पर्व के बीच एक बार फिर जमकर चाकू बाजी हुई है. मृतक दादू गया नगर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि दादू देर रात मोहल्ले में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था.

दुर्ग में हुई चाकूबाजी की घटना में 1 व्यक्ति की मौत

इसी बीच उसके कुछ लोगों से बहस और विवाद हो गया. जिसके बाद दादू का शव दुर्ग के मठपारा के दरोगा गली में पड़ा था, पड़ोस में रहने वाले लोगों ने देखा तो तुरंत सिटी कोतवाली को सूचना दी गई. कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पहुंचते ही विवेचना शुरू कर दी, मृतक दादू दासाने की चाकू और पत्थर से हत्या की गई है. मृतक दादू कैटरिंग का काम करता है, तो वही हत्या को आपसी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- नक्सलियों ने फिर मुखबीरी के आरोप में की ग्रामीण की हत्या, छोड़ा पर्चा

मामले की जांच में जुटी पुलिस

तो वहीं आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. आज पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, फिलहाल पुलिस हर पहलू पर विवेचना कर रही है. वहीं दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आपस में लड़ाई कर रहे हैं उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देख युवक घायल अवस्था में पड़ा था, तत्काल युवक को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद विवेचना शुरू की गई, अब तक पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही चार संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें