CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट की गईं, ये है पूरी लिस्ट

CG Train Cancelled: 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. इससे प्रदेश के दो रूटों पर असर पड़ेगा. राजधानी रायपुर और बिलासपुर से गुजरने वाली प्रभावित होंगी. राज्य के अलग-अलग शहरों के लिए यात्रा करने वाले पैसेंजर को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
train

ट्रेन(File Image)

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को कुछ दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. इसके साथ ही 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. इससे प्रदेश के दो रूटों पर असर पड़ेगा. राजधानी रायपुर और बिलासपुर से गुजरने वाली प्रभावित होंगी. राज्य के अलग-अलग शहरों के लिए यात्रा करने वाले पैसेंजर को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

ट्रेन क्यों कैंसिल की गईं?

  • नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर मेंटेनेंस का कार्य होना है. इसके लिए मेगा ब्लॉक किया जाएगा.
  • रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा-निपानिया के बीच अंडरब्रिज निर्माणाधीन है. इस वजह से भी ट्रेनों की आवाजाही बाधित होगी.
  • इन दोनों कार्यों की वजह से ट्रेन के आवागमन पर प्रभाव पड़ेगा. 18 ट्रेनों को कैंसिल, 20 को शॉर्ट टर्मिनेट और 2 ट्रेनों का रूट बदला गया है.

किन यात्रियों पर असर पड़ेगा?

टाटानगर, इतवारी (सुभाष चंद्र बोस नागपुर), बालाघाट, रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड, बिलासपुर और रायपुर आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे.

6 मई तक रद्द रहने वाली ट्रेन

  • ट्रेन संख्या (68728) रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 3-6 मई 2026
  • ट्रेन संख्या (68734) बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 3-6 मई 2026
  • ट्रेन संख्या (68733) गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 3-6 मई 2026
  • ट्रेन संख्या (68719) बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 3-6 मई 2026
  • ट्रेन संख्या (58203) कोरबा-रायपुर पैसेंजर 3- 6 मई 2026
  • ट्रेन संख्या (58205) रायपुर-इतवारी पैसेंजर 3-6 मई 2026
  • ट्रेन संख्या (58206) इतवारी-रायपुर पैसेंजर 4 मई 2026
  • ट्रेन संख्या (58202) रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 4 मई 2026

24 मई तक कैंसिल रहने वाली ट्रेन

  • ट्रेन संख्या (18109) टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 3 से 22 मई
  • ट्रेन संख्या (18110) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 5 से 24 मई
  • ट्रेन संख्या (68711) डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर 3 से 22 मई
  • ट्रेन संख्या (68712) गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर 3 से 22 मई
  • ट्रेन संख्या (68713) गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 से 22 मई
  • ट्रेन संख्या (68716) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया पैसेंजर 3 से 22 मई
  • ट्रेन संख्या (68714) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट पैसेंजर 3 से 22 मई
  • ट्रेन संख्या (68715) बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 से 22 मई
  • ट्रेन संख्या (58205) रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 3 से 22 मई
  • ट्रेन संख्या (58206) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर 4 से 23 मई

ये भी पढ़ें: बलरामपुर में पेड़ लगाने में धांधली! उद्यान विभाग ने लाखों खर्च कर कागजों पर लाई हरियाली, 6 महीने में 90% पौधे खत्म

बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर (11754) रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई 2026 को रूट बदला रहेगा.
  • ट्रेन नंबर (11753) इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई 2026 को मार्ग बदला रहेगा.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें