CG Unique Wedding Procession: ना बैंड-बाजा, ना गाड़ी…छत्तीसगढ़ में बैलगाड़ी पर निकली बारात, परंपरा को जिंदा रखने की अनोखी पहल
बैलगाड़ी पर निकली बारात
CG Unique Wedding Procession: छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी की खुब चर्चा हो रही है. जहां गरियाबंद में मंगलवार को एक युवक ने अपनी शादी में बैलगाड़ी पर बारात निकाली. इस तरह युवक ने अपनी शादी को खास बनाने के साथ साथ संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया. कपसीडीह से मुड़तराई तक निकली यह बारात किसी आधुनिक गाड़ियों में नहीं, बल्कि पारंपरिक बैलगाड़ी में निकाली गई.
दूल्हे ने बैलगाड़ी पर निकाली बारात
दूल्हे का नाम पवन ध्रुव है, जिसने बैलगाड़ी पर यह बारात निकाली. उनकी इस कोशिश में उनका परिवार शामिल हुआ. दूल्हा पवन ध्रुव, पिता रमेश्वर ध्रुव, ने इस अनोखी पहल के जरिए समाज को यह संदेश दिया कि आधुनिकता के दौर में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना जरूरी है. बैलगाड़ी में सजी-धजी बारात ने गांव-गांव में लोगों का ध्यान खींचा और हर कोई इस पहल की सराहना करता नजर आया.
ये भी पढ़ें- Ambikapur: अवैध पटाखा गोदाम के खिलाफ लें तत्काल एक्शन…सरगुजा रेंज आईजी दीपक झा का पुलिस अधीक्षकों को निर्देश
पेश की मिशाल
जानकारी के मुताबिक, दूल्हा पवन ध्रुव पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं और साथ ही खेती-किसानी का काम भी करते हैं. उनकी इस पहल ने यह साबित किया कि साधारण जीवन जीने वाले लोग भी समाज में बड़ा संदेश दे सकते हैं. आज जब शादियों में दिखावा और फिजूल खर्च बढ़ता जा रहा है, ऐसे में यह बैलगाड़ी बारात एक मिसाल बनकर सामने आई है. यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि हमारी लोक संस्कृति को भी जीवित रखने का सशक्त प्रयास है.