Chhattisgarh News : सीएम विष्णुदेव साय ने भी X पर अपडेट किया प्रोफाइल, लिखा – “मोदी का परिवार”

Chhattisgarh News: सीएम साय के साथ प्रदेश के अन्य भाजपा नेताओं ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना बायो चेंज करते हुए मोदी का परिवार लिखा है.
Chhattisgarh News

सीएम विष्णुदेव साय का X अकाउंट(फाइल फोटो)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X का प्रोफाइल बदल दिया है. उन्होंने अपने बायो में लिखा है, “मोदी का परिवार”. वहीं प्रदेश के अन्य भाजपा नेताओं ने भी सोशल मीडिया हैंडल X पर अपनी प्रोफाइल चेंज करते हुए ‘मोदी का परिवार’ लिखा है.

दरअसल पटना में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी का परिवार ही नहीं है. इसलिए वो हम पर निशाना साधते हैं. लालू के इस बयान के बाद पीएम मोदी ने परिवारवाद के खिलाफ एक नारा दिया. पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश उनका परिवार है. इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने X अकाउंट पर प्रोफाइल बदल दिया है. देश के गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने अपने  X अकॉउंट पर अपने नाम के आगे लिखा है कि, ‘मोदी का परिवार’. इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय ने आज दोपहर अपने X अकॉउंट पर “मोदी का परिवार” लिख दिया है.

लालू के बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए – किरण सिंह देव

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पूरा देश मोदीमय है, क्योंकि मोदी बिना थके, बिना रुके काम कर रहे है. पूरे देशभर में 10 साल पहले क्या स्थिति हुआ करती थी. अब पूरे विश्व में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है. लालू यादव के बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए वे देश में प्रासंगिकता नेता हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: CM साय ने संत समागम में शामिल होने आए शंकराचार्यों से की मुलाकात, बोले- संत समागम का उद्देश्य पूरा हो रहा

लालू के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार

पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू यादव के बयान पर आज तेलंगाना में आयोजित जनसभा में पलटवार करते हुए कहा मेरे परिवार को लेकर मेरे ऊपर निशाना साधा गया. लेकिन,अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार. उन्होंने आगे कहा कि परिवारवादी पार्टी के चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन चरित्र एक ही होता है. दो पक्की चीजें हैं इनके चरित्र में एक झूठ और दूसरा लूट.

प्रदेश के नेताओं ने X पर बदला अपना बायो

पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के बाद प्रदेश के भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया हैंडल X पर प्रोफाइल चेंज करते हुए “मोदी का परिवार” लिखा है. वहीं सीएम विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और विष्णु मंत्रिमंडल के सभी नेताओं के साथ भाजपा के तमाम नेता अब लगातार सोशल मीडिया हैंडल X पर अपना प्रोफाइल बदल रहे हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें