तेल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ा EV का क्रेज, डेढ़ महीने में 3000 से ज्यादा वाहनों की हुई बिक्री
छत्तीसगढ़ में बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री
CG News: मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई में बाधा आ रही है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से गुजरने वाले शिप पर शर्तें लगानी शुरू कर दी है. इस मार्ग से दुनियाभर का करीब 40 फीसदी कच्चा तेल अलग-अलग देशों में भेजा जाता है. इन देशों में भारत भी शामिल है. ईरान ने भारत को कुछ रियायती दी हैं, फिर इसका असर देखने को मिल रहा है. छत्तीसगढ़ में इस वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ गई है.
डेढ़ महीने में 3000 से ज्यादा वाहन बिके
पिछले डेढ़ महीने की बात करें तो राज्य में 3000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिक चुके हैं. ईवी वाहनों की बिक्री में लगभग दोगुने का उछाल देखने को मिला है. इन वाहनों में 1700 दोपहिया, 700 तीन पहिया और 500 कार शामिल हैं. सामान्य स्थिति की बात करें तो ये संख्या 1700-1800 रही है.
ई-रिक्शा की बिक्री भी बढ़ी
- दरअसल, Nayara और Shell India जैसी कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.
- इन कीमतों को लेकर लोगों के बीच डर माहौल होने से इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर रूझान बढ़ रहा है.
- EV किफायती होने के कारण लोगों के बीच इसका क्रेज बढ़ रहा है.
- पिछले कुछ समय में ई-रिक्शा की बिक्री भी बढ़ी है. साल 2025-26 में ये आंकड़ा 50000 के पार पहुंच चुका है.
ये भी पढ़ें: रायपुर को जाम की मुसीबत से मिलेगी मुक्ति! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 360 करोड़ मंजूर
सरकार सब्सिडी दे रही
- छत्तीसगढ़ सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी को बढ़ावा दे रही है.
- राज्य सरकार 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है.
- वहीं, 20 लाख रुपये से अधिक गाड़ियों की खरीद पर सरकार ने सब्सिडी ना देने का निर्णय लिया है.