Chhattisgarh: दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर गैंगवार, दोस्तों ने ही लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की युवक की हत्या

Chhattisgarh News: दुर्ग जिले के देवबलौदा में पुरानी रंजिश को लेकर गैंगवार की घटना ने क्षेत्र को दहला दिया. आधा दर्जन से अधिक युवक बाइक से पहुंचे. अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक की लोहे की राड से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया.
Chhattisgarh News

मृतक

Chhattisgarh News: दुर्ग जिले के देवबलौदा में पुरानी रंजिश को लेकर गैंगवार की घटना ने क्षेत्र को दहला दिया. आधा दर्जन से अधिक युवक बाइक से पहुंचे. अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक की लोहे की राड से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला की मॉर्च्युरी भेजा है. इधर हत्यारोपियों की तलाश में एसीसीयू और थाना की टीम लगी है.

जानिए क्या है पूरा मामला

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटना रात 12 बजे बंधवा तालाब भाठा की है. देव बलौदा गांधी नगर निवासी एल चिरंजीव अपने दोस्तों के साथ तालाब पार में शराब पार्टी कर रहा था. इसके साथ अर्जुन गैंग की पुरानी रंजिश थी. मौका देख आरोपी अर्जुन भीम, अजय बांधे, गोलू उर्फ दीपक समेत अन्य बाइक से तालाब पर पहुंचे. जहां ब्रूस्ली शराब पार्टी में व्यस्त था. उक्त आरोपी लोहे की राड से लैस थे. पीछे से ब्रूस्ली के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बदमाशों के हमले से ब्रूस्ली जमीन से उठ नहीं सका और उसके दोस्त हमला की दहशत से अपनी जान बचाकर भाग गए. हत्या के बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- दुर्ग में पास्टर ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, ससुर पर भी किया जानलेवा हमला

मामले की जांच में जुटी पुलिस

टीआई ने बताया कि ब्रूस्ली डीजे का काम करता था. दुकान भी चला रहा था. वारदात में शामिल आरोपी नशा और सट्टा जुआ जैसे अवैध कार्यों में लिप्त थे. उनकी ब्रूस्ली से विवाद था. बदले की भावना और वर्चस्व की लड़ाई में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल दो संदेहियों को पकड़ा गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. आरोपी पकड़े जाने पर जल्द ही हत्या की वारदात की सच्चाई सामने आएगी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें