Chhattisgarh: दुर्ग के शिवनाथ नदी के पुल पर बस ने 11 मवेशियों को मारी टक्कर, 9 की मौत

Chhattisgarh News: बस चालक ने दुर्ग के शिवनाथ नदी पुल पर बैठे 11 मवेशियों को टक्कर मार दी , इस घटना के दौरान मौके पर ही 9 गाय की मौत हो गई, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.  घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान कर ली  है, उसे पकड़ने के लिए बिलासपुर की टीम सजक हैं . 
Chhattisgarh News

सड़क पर गाय

Chhattisgarh News: दुर्ग के शिवनाथ नदी पुल पर बैठे 11 मवेशियों को बस ने टक्कर मार दी, इस घटना के दौरान मौके पर ही 9 गायों की मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान कर ली है, उसे पकड़ने के लिए बिलासपुर की टीम सजक हैं .

9 गायों की मौके पर ही मौत

दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी पुल पर कल देर रात बस चालक ने 11 मवेशियों को ठोकर मार दी.  ठोकर मारकर बस चालक फरार हो गया था, इस घटना में 9 गायों की मौके पर ही मौत हो गई. दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका  इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, चिट फंड कंपनी बनाकर 10 करोड़ की ठगी करने के मुख्य आरोपी को दबोचा

बस चालक की तलाश में पुलिस रवाना

दुर्ग शहर एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने कहा कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर मवेशियों की सड़क से हटाकर दफनाया गया.  उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान कर ली गई है. बस चालक का लोकेशन बिलासपुर दिखाया गया है, पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें