Chhattisgarh: डिप्टी CM विजय शर्मा ने अमरकंटक के नर्मदा मैय्या और जलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Chhattisgarh News: आज सुबह डिप्टी CM विजय शर्मा ने अमरकंटक स्थित नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इसके साथ ही विजय शर्मा ने मां नर्मदा और भगवान शिव से प्रदेशवासियों के लिए की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की. 
Chhattisgarh News

मंदिर मे की पूजा अर्चना और भोजन

Chhattisgarh News: आज सुबह डिप्टी CM विजय शर्मा ने अमरकंटक स्थित नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इसके साथ ही विजय शर्मा ने मां नर्मदा और भगवान शिव से प्रदेशवासियों के लिए की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की.

अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा

बता दें कि विजय शर्मा ने कल अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था और स्वयं कांवड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया था. उन्होंने कांवड़ियों को भोजन वितरण कराया और उनके साथ पवित्र सावन माह की इस महत्वपूर्ण यात्रा में भागीदारी की थी. इसके बाद अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तगणों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो. उनके निर्देशानुसार कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिनमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है. पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

ये भी पढ़ें- नवगठित 5 नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर दस-दस पद स्वीकृत, आदेश जारी

कांवड़ियों के साथ बैठकर किया भोजन

कांवड़ियों के लिए 20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है. अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है, जिसमें दाल-भात, सब्जी, मिठाई जैसे खीर, पुड़ी और हलवा का समावेश किया गया है.  इन व्यवस्थाओं की निगरानी में बोल बम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

Chhattisgarh News

कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि- विजय शर्मा

विजय शर्मा ने कहा कि हमारे लिए कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है. सावन माह के इस पवित्र अवसर पर हमने सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं ताकि सभी भक्तजन बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें