Chhattisgarh: बिलासपुर में मलेरिया से चार बच्चों की मौत, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्कूली बच्चे फैला रहे जनजागरूकता

Chhattisgarh News: कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने जनजागरुकता की कमान संभाली ली है. गांवों में रैली निकाल कर मलेरिया और डायरिया से बचाव का संदेश दे रहे हैं. अब ग्रामीणों पर इसका असर दिख रहा है.
Chhattisgarh News

स्कूली बच्चे कर रहे जागरूक

Chhattisgarh News: कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने जनजागरुकता की कमान संभाली ली है. गांवों में रैली निकाल कर मलेरिया और डायरिया से बचाव का संदेश दे रहे हैं. अब ग्रामीणों पर इसका असर दिख रहा है.

कलेक्टर के निर्देश पर स्कूली बच्चे लोगों को कर रहे जागरूक

कोटा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्कूली बच्चों को प्रार्थना के समय जागरूक किया जा रहा है. बच्चे भी रैली के जरिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं. बच्चों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डायरिया से बचाव और सुरक्षा हेतु स्कूल में भाषण और प्रेजेंटेशन के जरिए जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में मझगांव स्कूल में मलेरिया से बचाव विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में मलेरिया के लक्षण व उससे बचाव की छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई. छात्रों की तरफ से कक्षा 12वीं से चंद्रदीप जायसवाल और कुमारी कृशा तथा कक्षा ग्यारहवीं से नितेश यादव एवं हिना ध्रुव ने अपने विचार रखे.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होने वाला है बड़ा बदलाव, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कर दिया इशारा

जीवविज्ञान विषय के व्याख्याता ने बचाव को लेकर दी जानकारी

इस अवसर पर मुख्य वक्ता जीवविज्ञान विषय के व्याख्याता शोभाराम पालके ने मलेरिया की रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी. जिसके तहत मच्छर दानी लगा कर सोने, डीडीटी का छिड़काव, मलेरिया रोधी क्रीम का प्रयोग, आसपास सफाई, रुके पानी का निस्तारीकरण, कूलर की सफाई, बुखार रहने पर खून की जांच करवाना एवं नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाना इत्यादि बचाव के उपाय बताए गए. इस अवसर पर प्रधान पाठक शैलेश कुमार पांडेय व शिक्षकों से रंजीत कुमार खूंटे, माधव प्रसाद कौशिक, गीता पांडेय, पूनम सिंह, हेमंत अनंत लीलाराम खूंटे तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें