CG Weather Update: नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री पारा; 25 मई से 2 जून के बीच भट्ठी जैसा तपेगा प्रदेश
सांकेतिक तस्वीर.
CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है. गुरुवार को राजधानी रायपुर का माना में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. जबकि धमतरी 45.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा. रायपुर में पिछले 5 दिनों में 5 डिग्री तक तामपान में बढ़ोतरी हुई है. ये आलम तब है जब नौतपा शुरू भी नहीं हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में अगले दो दिन 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है.
कई जिलों में 45 डिग्री पहुंचा तापमान
गुरुवार की बात करें तो राजधानी रायपुर के अलावा बेमेतरा में 45.4 डिग्री, बालोद में 44.7 डिग्री, कवर्धा में 44.7, बिलासपुर में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. अंबिकापुर में 42 डिग्री, पेंड्रा में 42 डिग्री, दुर्ग में 41 डिग्री और राजनांदगांव में भी 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.
CG के 5 प्रमुख शहरों का तापमान
- बिलासपुर 44.6 डिग्री
- रायपुर 44 डिग्री
- अंबिकारपुर 42 डिग्री
- पेंड्रा 42 डिग्री
- राजनांदगांव 41 डिग्री
25 मई से भट्ठी की तरह तपेगा प्रदेश
अभी तक नौतपा शुरू नहीं हुआ है लेकिन प्रदेश का तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है. प्रदेश के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी के अलावा हीट वेव के डबल अटैक ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई से नौतपा शुरू होगा, ये दौर 2 जून तक चलेगा. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तामपान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे मे तापमान 48 डिग्री या फिर इसके ऊपर भी जा सकता है. हालांकि इस बीच हल्की बारिश भी देखी जा सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाके चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है. इसके कारण प्रदेश में नम हवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं. जिसके कारण नौतपा से पहले ही तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच चुका है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है.
दिन में बाहर ना निकलने की सलाह, अस्पतालों में अर्लट
भीषण गर्मी को देखते हुए एक्सपर्ट्स की सलाह कि दोपहर के समय घर से बाहर ना निकलें. खासतौर से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें. भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ सकता है. गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है. भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. सभी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि तैयारी मुकम्मल रखें.
CM बोले- कहीं भी पेयजल की समस्य ना हो
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को शासन तिहार के दौरान कोरिया जिले में आयोजित चौपाल में अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. वों और नगरीय निकायों में कहीं भी पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए. ये किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा.
13 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून
देश में सबसे पहले केरल में मानसून पहुंचता है. सामान्य रूप से मानसून एक जून को केरल के तटों पर पहुंचता है. लेकिन इस बार 26 मई को मानसून केरल में दस्तक देगा. इसके बाद देशभर में पहुंचेगा. अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मानसून दस्तक देगा. इसके बाद 2-3 दिनो में राजधानी रायपुर पहुंचने के आसार है. फिर प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है.
ये भी पढे़ं: रायपुर एयरपोर्ट पर मजदूर की मौत, विस्तार न्यूज़ के सवाल सुन भाग खड़े हुए DGM