आज रायपुर में होगा पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार, CM साय ने घर पहुंचकर दी श्रद्धाजंलि

CG News: छत्तीसगढ़ के ‘ब्लैक डायमंड’ पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 26 जून 2025 को हार्ट अटैक से रायपुर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
CG News

Padma Shree Surendra Dubey Passed Away: छत्तीसगढ़ के ‘ब्लैक डायमंड’ पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 26 जून 2025 को हार्ट अटैक से रायपुर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

आज होगा अंतिम संस्कार

डॉ. सुरेंद्र दुबे की अंतिम यात्रा आज सुबह 10,30 बजे उनके निवास स्थान अशोका प्लैटिनम बंगला नम्बर 25 से मारवाड़ी शमशान घाट को निकलेगी. कल उनके पार्थिव शरीर को उनके अशोका रत्न स्थित निवास में रखा जाएगा. इस दौरान प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के अलावा देश के अन्य बड़े कवि भी शामिल होंगे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें