CG News: CSPDCL ने शुरू की ऑनलाइन बिजली कनेक्शन सुविधा, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

CG News: उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ ऐप, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

CG News: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी CSPDCL ने नए बिजली कनेक्शन के लिए पूरी तरह ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर दी है. अब उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ ऐप, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं. इस पहल का मकसद लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है और प्रक्रिया को अधिक सरल बनाना है.

समय सीमा तय

कंपनी के कार्यपालक निदेशक ईडी अम्बस्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 7 दिनों के भीतर नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह समय सीमा 15 दिन तय की गई है. हालांकि, इसके लिए जरूरी शर्त यह है कि आवेदक के घर के पास पहले से बिजली का खंभा मौजूद हो.

पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल

कंपनी ने 1 अप्रैल से नई कनेक्शन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है. वेबसाइट के माध्यम से किए गए सभी आवेदनों पर आगे की कार्रवाई सीधे विद्युत कंपनी द्वारा की जाएगी.

हेल्प डेस्क की सुविधा

जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए वितरण केंद्र, जोन और उपसंभाग कार्यालयों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है. यहां मौजूद कनिष्ठ अभियंता या सहायक अभियंता आवेदक के ऑफलाइन फॉर्म को सिस्टम में ऑनलाइन दर्ज करेंगे. आवेदन प्रक्रिया में आवेदक का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और ट्रैक करने योग्य बनी रहे.

ये भी पढे़ं- CG Government Job Scam: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, आरोपी शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा

ज़रूर पढ़ें