Durg: दुर्ग में आपसी रंजिश में खुनी खेल, एक को उतारा मौत के घाट, दो की हालत गंभीर

Durg: दुर्ग ज़िले के राजीव नगर में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई, जब आपसी रंजिश के चलते 20 से 25 अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी.
Durg News

दुर्ग में खुनी झड़प

Durg: दुर्ग ज़िले के राजीव नगर में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई, जब आपसी रंजिश के चलते 20 से 25 अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी. इस हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के परिजन भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

गर्लफ्रेंड से बातचीत पर झगड़ा, 1 को उतारा मौत के घाट

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दरअसल घटना रात करीब 1 बजे कोतवाली थाना अंतर्गत राजीव नगर केजू राइस मिल के पास हुई. बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय जितेश ठाकुर खाना खाने के बाद अपने घर के पास टहल रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे 20 से 25 हमलावरों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया. बदमाशों के हाथों में धारदार हथियार, लाठी, चाकू और सब्बल थे. हमलावरों ने जितेश पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हमले की आवाज सुनकर जितेश का बड़ा भाई राहुल ठाकुर और चाचा का बेटा नेहरू ठाकुर उसे बचाने पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. घायल राहुल ठाकुर को रायपुर और नेहरू ठाकुर को दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- Jagdalpur Factory Waste Fire: जगदलपुर में बंद फैक्ट्री से निकल रहे वेस्ट से धधक रही आग, कई ग्रामीण झुलसे, कोई सुनवाई नहीं

उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का सामने आया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें