Durg: एक्स बॉयफ्रेंड की पिटाई…गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने साथियों संग पीटा, पाइप से किया हमला

CG News: दुर्ग जिले से मारपीट का मामला सामने आया है. जहां गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक्स बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
Durg News

आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

CG News: दुर्ग जिले से मारपीट का मामला सामने आया है. जहां गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक्स बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने एक्स बॉयफ्रेंड को पीटा

वहीं, मामले में शामिल 5 नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद एक छात्रा से पुराने परिचय और उससे बातचीत को लेकर हुआ था. बॉयफ्रेंड ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और मारपीट की.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान एक आरोपी और पांच नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया. मामले सुपेला थाना क्षेत्र का है.

घटना को कैसे दिया अंजाम?

शिकायतकर्ता एक्स बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि करीब 1 साल पहले उसकी छात्रा से दोस्ती थी. दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही, लेकिन बाद में उसने छात्रा से संपर्क करना बंद कर दिया था. 5 जून को उसे पंकज विश्वकर्मा का फोन आया, जिसने खुद को छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया और मिलने के लिए कहा. उसने मिलने से इनकार कर दिया, लेकिन अगले दिन फिर फोन कर उस पर मिलने का दबाव बनाया गया.

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

इसके बाद 6 जून की रात करीब 9:30 बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ नेहरू नगर स्थित अमनिक कैफे पहुंचा. वहां पहले से मौजूद युवक और उसके साथियों ने उससे बातचीत शुरू की. इसी दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद सभी ने युवक और उसके भाई से मारपीट शुरु कर दी. इस मारपीट का वीडियो भी किसी ने बना लिया था. अब जो वायरल हो रहा है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें